Saturday, May 2, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित बताते हुए सभी आरोपों को निराधार और आपत्ति जनक बताया है। चौहान ने कहा कि इस तरह के पत्र को सत्यता किसी भी तरह से स्पष्ट नहीं है और ना ही विधायक द्वारा किसी भी तरह से पार्टी के संज्ञान में यह जानकारी पत्र या किसी अन्य माध्यम से दी गई है। विधायक के आरोपों को आधार बनाकर कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांति पहले भी कई बार निराधार ही साबित हुई है। हालांकि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व की तरफ से अपने विधायक से इस विषय को लेकर जानकारी ली जाएगी। वह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि है, लिहाजा उनका पक्ष जानने के बाद ही यथोचित कार्रवाई की जाएगी। यदि कुछ भी गलत पाया गया तो अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चौहान ने बिना पुष्टि के इस पत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई बयानबाजियां को पूरी तरह अनर्गल एवं राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपना घर संभालने की जरूरत है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर विधायक एवं वरिष्ठ नेता एक दूसरे को उजयाड़ु बैल, स्लीपिंग सैल, जहरीले आदि तमाम उपमाएं खुले आम देते हैं। उनके आपसी खींचातान वाले बयानों और पुराने मारपीट के वीडियो से मीडिया, सोशल मीडिया भरा हुआ है। जहां खुलेआम नेता अपने प्रभारी एवं अन्य नेताओं पर टिकट बेचने के आप तक लगते हैं और लगभग तीन चौथाई लोग पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। उनका हमे पार्टी एकता पर ज्ञान देना शोभा नहीं देता है।

उन्होंने कहा भाजपा एक कैडर आधारित अनुशासित पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ता के सम्मान का ख्याल भी रखती है और समय आने पर कड़ी अनुशासन की कार्रवाई भी करती है। लिहाजा पार्टी का शीर्ष इस मुद्दे पर शीघ्र उचित समय कर उचित निर्णय लेगा।

RELATED ARTICLES

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...

देहरादून में वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन

दून बौद्ध समिति ने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में वार्षिक वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया।...

सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक

डोल आश्रम आध्यात्मिक साधना व सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र- सीएम धामी अल्मोड़ा। जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के...

भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना

भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में किसी गरीब की झोपड़ी नहीं टूटने देंगे- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून। अंतरराष्ट्रीय...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने खेल विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस...