Saturday, July 4, 2026
Home उत्तराखंड अब भाजपा सरकार बनेगी “बंगाल को सोनार बांग्ला”: महाराज

अब भाजपा सरकार बनेगी “बंगाल को सोनार बांग्ला”: महाराज

  • चारधाम यात्रा के प्रति अटूट आस्था है बंगाली श्रृद्धालुओं की!

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व पर देश वासियों का अटूट विश्वास है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, पुडुचेरी में दूसरी बार और असम में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत “कश्मीर से कन्याकुमारी, गंगोत्री से गंगासागर” तक फैलते उस भारत की तस्वीर है जो भ्रष्टाचार मुक्त, तुष्टिकरण मुक्त, विकास युक्त होना चाहता है।  महाराज ने कहा कि आज गंगा मैया के उद्गम गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, कमल ही कमल है। यह सिर्फ एक जीत ही नहीं, भारत के राजनीतिक मानचित्र पर भगवा विस्तार की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के विराट संकल्प सिद्धि की जीत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के बीच गहरा संबंध है। गंगा का जन्म गंगोत्री, उत्तराखंड में गोमुख ग्लेशियर से होता है। वही गंगा गंगासागर, पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी में मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रति भी बंगाल के लोगों की अटूट आस्था है। चारधाम यात्रियों में 30 से 35 प्रतिशत श्रृद्धालु अकेले बंगाल से ही आते हैं। बंगाली परिवारों में परंपरा है कि “जीवन में एक बार चारधाम” अवश्य जाना है। उनका दुर्गा पूजा के बाद सबसे बड़ा धार्मिक टूर चारधाम ही होता है। ऋषिकेश, हरिद्वार, जोशीमठ में सैकड़ों होटल-धर्मशाला बंगाली समाज ने बनवाई हैं। बंगाल से हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। बंगाल में लगभग हर गांव में शिव मंदिर हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने बद्रीनाथ में तपस्या की थी। प्रसिद्ध बेलूर मठ की शाखा भी हमारे जोशीमठ में है। हरिद्वार-ऋषिकेश बंगाली संतों की तपस्थली रही है। देवप्रयाग स्थित भागीरथी-अलकनंदा संगम को बंगाली श्रृद्धालु “छोटा गंगासागर” मानते हैं। इतना ही नहीं स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन के दौरान रास बिहारी बोस, श्री अरविंद सहित अनेक बंगाली क्रांतिकारी काकोरी कांड के बाद उत्तराखंड के जंगलों में रहे।

 

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने भारतीय जनता पार्टी की इस प्रचंड जीत को देवतुल्य, समर्पित, कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के विजन के अनुरूप अब भाजपा सरकार “बंगाल को सोनार बांग्ला बनाएंगे।”

RELATED ARTICLES

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश कहा, गंभीर बीमार शिक्षकों व कर्मिकों को दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति विद्यालयी शिक्षा...

राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी चढ़ावे की चोरी

केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर ...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों,...

अब नहीं चलेगी फिल्म पाइरेसी! सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम

डिजिटल पाइरेसी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram)...

कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, आदि कैलाश के श्रद्धालु रास्ते में फंसे

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप दिखाया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सीमांत जिला पिथौरागढ़ में...

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद...

UKPSC: QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...