Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड चंपावत प्रकरण मे कांग्रेस रही षड्यंत्रकारी भूमिका मे: दीप्ति रावत

चंपावत प्रकरण मे कांग्रेस रही षड्यंत्रकारी भूमिका मे: दीप्ति रावत

  • महिला के नाते कांग्रेस प्रभारी, महिला विरोधी कृत्यों पर अपने प्रदेश नेतृत्व से मंगवाए माफी

देहरादून 8 मई। भाजपा ने चम्पावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर मुख्य षड्यंत्रकारी भूमिका का निर्वहन करने का आरोप लगाया है। प्रदेश मुख्यालय मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने कहा कि बदला लेने की सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई। निराधार घटना की आड़ में कांग्रेस, भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को भी चुनौती देते हुए कहा कि महिला होने के नाते उन्हें अपने प्रदेश संगठन के महिला विरोधी कृत्यों को संज्ञान में लेते हुए उनसे माफी मंगवानी चाहिए।

 

उन्होंने चंपावत में 5 मई को सामने आए कथित दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस बहुत गैरजिम्मेदाराना, असंवेदनशील और शर्मनाक व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच और प्रभावित बेटी के बयानों से अब शीशे की तरह साफ हो गया है कि पूरे मामले को बदले लेने की सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। जिसका राजनैतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल और उनकी पार्टी नेताओं द्वारा भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है वह आनंद मेहरा कांग्रेस नेता है, जो लगातार अपने बयान बदल रहा है। जिस तरह वह अब प्रभावित बेटी पर ही आरोप लगा रहा हैं, वह साफ संकेत है कि चुनाव लड़ने की राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते यह सब षडयंत्र अंजाम दिया गया था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे आनंद मेहरा को बिना तथ्यों के आरोप प्रत्यारोप के बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए

 

दीप्ति रावत ने इस पूरे प्रकरण में दुष्प्रचार और झूठ फैलाने की भूमिका के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी और उनके प्रदेश अध्यक्ष से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। वहीं राज्य में मौजूद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी को भी चुनौती दी कि जिस तरह महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर उनके प्रदेश अध्यक्ष और संगठन झूठ और साजिश की राजनीति कर रहा है, उसकी उन्हें निंदा करनी चाहिए। बेहतर हो कि वे एक महिला होने के नाते वे अपने प्रदेश नेताओं से सार्वजनिक माफी मनवाएं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद राजनैतिक हताशा में कांग्रेस पार्टी अब साजिशें रचने में जुटी हुई है। चम्पावत की यह घटना इसका शर्मनाक जीता जगता प्रमाण है। स्पष्ट हुआ है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता को एक झूठे और फर्जी घिनौने प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया। बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के हमारे कार्यकर्ता और पार्टी को बदनाम करने में जुट गए।

 

उन्होंने कहा, कांग्रेस का एकमात्र मकसद है, किसी भी तरह भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की छवि को खराब किया जाए। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस या उनके नेताओं द्वारा इस तरह का नकारात्मक और षड्यंत्रकारी प्रयास पहली बार किया गया हो। वर्तमान वर्ष के 4 महीने में यह तीसरी बड़ी घटना है जिसमें कांग्रेस द्वारा भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में कांग्रेस वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड के बेटे द्वारा स्वयं पर हमला करवाया गया था। लेकिन उसमें भी स्वयं बेहड और कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर आरोप लगाकर मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया। हाल में ही विधायक अरविंद पांडे के नकली वायरल पत्र को आधार बनाकर स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष ने झूठ बोलकर पत्रकार वार्ता तक की। जिसे खुद पांडेय द्वारा नकारा गया, फिर भी कांग्रेस के नेता अभी भी सोशल मीडिया आदि माध्यमों से झूठ परोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। और अब चम्पावत की बेटी से संबंधित घटना पर कांग्रेस यही राजनैतिक षड़यंत्र को आगे बढ़ा रही है। वहीं इससे पूर्व भी अनेकों बार, पावन धामों की छवि, अपराध की फर्जी संस्था रिपोर्टों पर राज्य की शांत छवि और विकास के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर समूचे उत्तराखंड की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की छवि खराब करने की ये सारी कोशिशें बताती हैं, यह संयोग नहीं सो है समझा प्रयोग है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब प्रदेश और मातृ शक्ति की छवि खराब होने की कीमत पर की जा रही हैं। फिलहाल राज्य की जनता सब देख रही है और 27 के चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर इसका राजनैतिक जवाब, कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके देगी वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और शीघ्र इस घटनाक्रम के दोषी सभी नाम सामने आयेंगे। इस साजिश में जो भी शामिल होगा, उन पर निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी और महिला मोर्चा प्रवक्ता श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...