Monday, June 15, 2026
Home उत्तराखंड नीट परीक्षा रद्द करने का निर्णय छात्र हित मे, राजनीति न करे...

नीट परीक्षा रद्द करने का निर्णय छात्र हित मे, राजनीति न करे कांग्रेस: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र द्वारा नीट की परीक्षा को रद्द करने का फैसला छात्रों के हित मे है और कांग्रेस को इस पर राजनीति से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक कदम है। चौहान ने कहा कि भाजपा पेपर लीक माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए संकल्पबद्ध है और दोषियों को दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर मे फैले रेकैट को नेश्तानाबूत करने के लिए जांच एजेंसी कई राज्यों मे छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की आशंका की भनक लगते ही परीक्षा रद्द और सीबीआई जांच की संस्तुति की गयी जिससे स्पष्ट है कि सरकार की मंशा साफ है।

 

चौहान ने कहा कि दोषपूर्ण परीक्षा का परिणाम घोषित होने से बेहतर है कि परीक्षा ही रद्द की गयी है और शीघ्र ही पारदर्शी तरीके से परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि मामले मे मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है, लेकिन जाँच एजेंसी इसकी तह तक पहुँचकर हर अपराधी को कानून के दायरे मे लेने को जुटी है। उन्होंने कहा कि जो नाम भी मामले मे आये है उनका कोई राजनैतिक कनेक्शन सामने नही आया है और कांग्रेस एक एजेंडे के तहत आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है।

 

चौहान ने कहा कि छात्र हित मे इस संवेदनशील मुद्दे पर कांग्रेस सहित सभी दलों को राजनीति से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उतराखंड मे भी नकल माफिया की कमर तोड़ने के लिए धामी सरकार ने न केवल कानून बनाया, बल्कि माफिया पर कड़ी कार्यवाही की है। लेकिन माफिया अगर, किसी तरह से पारदर्शिता मे अवरोध उत्पन्न करता है तो उसे बख्शा नही जायेगा। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश या देश मे उनके साथ अन्याय नही होने दिया जायेगा और नकल माफिया के गठबंधन को तोड़ने के लिए हर संभव कदम उठाये जा रहे है। केंद्र सरकार माफिया पर लगाम कसने के लिए प्रतिबद्ध है और कांग्रेस को इस पर राजनीति करने की जरूरत नही है।

RELATED ARTICLES

एक सपने को मिली उड़ान: देहरादून का युवा बना तीसरी पीढ़ी का एयर वॉरियर

देहरादून के एक युवा ने आज तीसरी पीढ़ी के सर्विसमैन (सशस्त्र बल कर्मी) के तौर पर अपनी पहचान बनाई, जब उन्हें प्रेसिडेंट्स कमीशन से...

UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने...

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति -मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक सपने को मिली उड़ान: देहरादून का युवा बना तीसरी पीढ़ी का एयर वॉरियर

देहरादून के एक युवा ने आज तीसरी पीढ़ी के सर्विसमैन (सशस्त्र बल कर्मी) के तौर पर अपनी पहचान बनाई, जब उन्हें प्रेसिडेंट्स कमीशन से...

UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने...

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति -मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति...

दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के प्रतिष्ठित दून मेडिकल कॉलेज में करीब 80 लाख रुपये के बड़े मेस घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य निदेशालय...

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम

नैनीताल – पर्यटन सीजन और सप्ताहांत के चलते नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। सुबह से ही शहर के प्रवेश...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से करना हास्यास्पद

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से करना ना केवल हास्यास्पद है बल्कि पूरी तरह से...

प्रभारी मंत्री ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता, वर्षा काल में विशेष सतर्कता एवं सेवा भाव से कार्य करने के दिए निर्देश प्रदेश...

आत्मविश्वास, सुरक्षित और विश्व पटल मे दस्तक का स्वर्णिम कालखंड हैं पीएम मोदी का कार्यकाल

देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: धामी उत्तराखंड से विशेष लगाव के चलते...

मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार...

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद...