Sunday, July 5, 2026
Home उत्तराखंड जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज

जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज

कैबिनेट मंत्री महाराज और धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन

 

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संयुक्त रुप से भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। भाजपा नेता और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित जनपद स्तरीय कार्यालय का रिबन काटकर और पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को नव निर्मित भवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है कि भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया है। यह मात्र कार्यालय उद्घाटन ही नहीं बल्कि भाजपा संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनसेवा के नए संकल्प केन्द्र का भी शुभारंभ हैं।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आज लगातार भारतीय जनता पार्टी का विस्तार हो रहा है। 2014 के बाद भाजपा का विस्तार सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि विचारधारा, संगठन और जनविश्वास की जीत है। असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा ही भगवा लहरा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसके 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं और देश के 22 राज्यों में उसकी सरकार है। “पन्ना प्रमुख”, “शक्ति केंद्र” मॉडल के अलावा हर बूथ पर भाजपा के कम से कम 10 कार्यकर्ता मौजूद हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी रही है। जनपद का जिला कार्यालय हमारे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, संवाद और सेवा का केंद्र बनेगा। यहां से समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा। महाराज ने भाजपा के नव निर्मित भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन पार्टी कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया।

RELATED ARTICLES

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश कहा, गंभीर बीमार शिक्षकों व कर्मिकों को दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति विद्यालयी शिक्षा...

राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी चढ़ावे की चोरी

केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर ...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों,...

अब नहीं चलेगी फिल्म पाइरेसी! सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम

डिजिटल पाइरेसी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram)...

कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, आदि कैलाश के श्रद्धालु रास्ते में फंसे

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप दिखाया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सीमांत जिला पिथौरागढ़ में...

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद...

UKPSC: QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...