Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या

  • आवेदन का समय आज खत्म, स्पाट ट्रायल के जरिए अवसर देने के निर्देश
  • खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से होगी शुरू
  • खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

 

देहरादून। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक अवसर और दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। लेकिन जानकारी का अभाव होने के चलते अगर कुछ मेधावी बालिकाएं आवेदन नहीं कर सकी है तो उनका स्पाट ट्रायल के जरिए एडमिशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पद सृजित कर दिए गए हैं और इन्हें जल्द से जल्द भरा जाएगा। 1 जुलाई से पहला सत्र शुरू किया जाएगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिया कि हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू होनी है और इसकी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी साल इसकी विज्ञप्ति जारी करनी है और इस प्रक्रिया को गति देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बैठक का समय मांगने के लिए पत्र भेजा है। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन, उनके प्रशिक्षण शिविर, बेहतर डाइट, रहने व आने जाने की सुविधा सुनिश्चित की जाए, जिससे उत्तराखंड की परफॉर्मेंस और बेहतर हो सके।

 

इसके लिए शासन से अतिरिक्त बजट मांगा गया है। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टलों को खेल नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना है और इसका एक पायलट प्रोजेक्ट इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार उत्तराखंड में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट की नीति तय कर दी गई है। इसके तहत सभी 13 जनपदों के लिए एक-एक खेल का चयन किया गया है।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...