Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री...

कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत को लेकर की गई अपील को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए कृषि विभाग से जुड़े सभी विभागों में व्यापक स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत आंशिक ‘वर्क फ्रॉम होम’ प्रणाली को बढ़ावा देने तथा सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” के दिन डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देकर कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल सके।

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग तथा रेशम विकास विभाग सहित समस्त संबद्ध विभागों में डिजिटल कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित किया जाए। विभागीय बैठकों, पत्राचार एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में अधिकतम डिजिटल माध्यमों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे अनावश्यक आवागमन में कमी लाई जा सके।

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं और ऊर्जा बचत को जनआंदोलन का रूप देने में सहयोग करें।

Previous articleकोटी-चंबा सड़क हादसा: मोहित डिमरी की आवाज का बड़ा असर, पीड़ित राहुल के परिवार को मिली ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रशासन ने देर से ही सही सुध ली; युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा- “प्रधानमंत्री राहत कोष की राशि और पत्नी के रोजगार तक जारी रहेगा संघर्ष” रुद्रप्रयाग। बीते दिनों टिहरी जनपद के कोटी-चंबा मोटरमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रुद्रप्रयाग के लड़ियासू गांव निवासी राहुल के पीड़ित परिवार को आखिरकार न्याय मिल गया है। प्रशासनिक अनदेखी और संवेदनहीनता के खिलाफ उठी पुरजोर आवाज के बाद आज तहसील प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने स्वर्गीय राहुल के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक उनकी धर्मपत्नी को सौंप दिया है। दाने-दाने को मोहताज हो गया था परिवार आपको बता दें कि राहुल अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह एक होटल में नौकरी कर अपने बुजुर्ग व हृदय रोग से पीड़ित माता-पिता, पत्नी, 6 महीने के मासूम बच्चे और छोटे भाई-बहनों का पेट पाल रहा था। हादसे में उसकी असामयिक मृत्यु के बाद इस बेसहारा परिवार के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया था। एक ही हादसे में दोहरे मानक पर भड़का था आक्रोश हैरानी की बात यह थी कि इसी हादसे में हताहत हुए अन्य लोगों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि वितरित कर दी गई थी, लेकिन रुद्रप्रयाग के राहुल के परिवार को नजरअंदाज किया जा रहा था। इस दोहरे मानक और अन्याय के खिलाफ रुद्रप्रयाग विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी व प्रखर युवा नेता मोहित डिमरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने लड़ियासू गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उनका दर्द साझा किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई। प्रयास लाए रंग, प्रशासन ने सौंपा चेक युवा नेता मोहित डिमरी के हस्तक्षेप और जनता के भारी समर्थन का ही असर रहा कि प्रशासन को अपनी सुस्ती तोड़नी पड़ी। आज तहसील प्रशासन की टीम खुद पीड़ित परिवार के आंगन पहुंची और राहत राशि की औपचारिकता पूरी की। सहायता राशि मिलने पर पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में एक बड़ा आर्थिक संबल मिला है।
Next articleएआरओ लैंसडाउन द्वारा एनसीसी कैडेटों के लिए आयोजित आउटरीच कार्यक्रम
RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...