Sunday, May 17, 2026
Home उत्तराखंड कोटी-चंबा सड़क हादसा: मोहित डिमरी की आवाज का बड़ा असर, पीड़ित राहुल...

कोटी-चंबा सड़क हादसा: मोहित डिमरी की आवाज का बड़ा असर, पीड़ित राहुल के परिवार को मिली ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रशासन ने देर से ही सही सुध ली; युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा- “प्रधानमंत्री राहत कोष की राशि और पत्नी के रोजगार तक जारी रहेगा संघर्ष” रुद्रप्रयाग। बीते दिनों टिहरी जनपद के कोटी-चंबा मोटरमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रुद्रप्रयाग के लड़ियासू गांव निवासी राहुल के पीड़ित परिवार को आखिरकार न्याय मिल गया है। प्रशासनिक अनदेखी और संवेदनहीनता के खिलाफ उठी पुरजोर आवाज के बाद आज तहसील प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने स्वर्गीय राहुल के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक उनकी धर्मपत्नी को सौंप दिया है। दाने-दाने को मोहताज हो गया था परिवार आपको बता दें कि राहुल अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह एक होटल में नौकरी कर अपने बुजुर्ग व हृदय रोग से पीड़ित माता-पिता, पत्नी, 6 महीने के मासूम बच्चे और छोटे भाई-बहनों का पेट पाल रहा था। हादसे में उसकी असामयिक मृत्यु के बाद इस बेसहारा परिवार के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया था। एक ही हादसे में दोहरे मानक पर भड़का था आक्रोश हैरानी की बात यह थी कि इसी हादसे में हताहत हुए अन्य लोगों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि वितरित कर दी गई थी, लेकिन रुद्रप्रयाग के राहुल के परिवार को नजरअंदाज किया जा रहा था। इस दोहरे मानक और अन्याय के खिलाफ रुद्रप्रयाग विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी व प्रखर युवा नेता मोहित डिमरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने लड़ियासू गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उनका दर्द साझा किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई। प्रयास लाए रंग, प्रशासन ने सौंपा चेक युवा नेता मोहित डिमरी के हस्तक्षेप और जनता के भारी समर्थन का ही असर रहा कि प्रशासन को अपनी सुस्ती तोड़नी पड़ी। आज तहसील प्रशासन की टीम खुद पीड़ित परिवार के आंगन पहुंची और राहत राशि की औपचारिकता पूरी की। सहायता राशि मिलने पर पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में एक बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

  • प्रशासन ने देर से ही सही सुध ली; युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा- “प्रधानमंत्री राहत कोष की राशि और पत्नी के रोजगार तक जारी रहेगा संघर्ष”
रुद्रप्रयाग। बीते दिनों टिहरी जनपद के कोटी-चंबा मोटरमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रुद्रप्रयाग के लड़ियासू गांव निवासी राहुल के पीड़ित परिवार को आखिरकार न्याय मिल गया है। प्रशासनिक अनदेखी और संवेदनहीनता के खिलाफ उठी पुरजोर आवाज के बाद आज तहसील प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने स्वर्गीय राहुल के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक उनकी धर्मपत्नी को सौंप दिया है।
आपको बता दें कि राहुल अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह एक होटल में नौकरी कर अपने बुजुर्ग व हृदय रोग से पीड़ित माता-पिता, पत्नी, 6 महीने के मासूम बच्चे और छोटे भाई-बहनों का पेट पाल रहा था। हादसे में उसकी असामयिक मृत्यु के बाद इस बेसहारा परिवार के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया था।
हैरानी की बात यह थी कि इसी हादसे में हताहत हुए अन्य लोगों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि वितरित कर दी गई थी, लेकिन रुद्रप्रयाग के राहुल के परिवार को नजरअंदाज किया जा रहा था। इस दोहरे मानक और अन्याय के खिलाफ रुद्रप्रयाग विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी व प्रखर युवा नेता मोहित डिमरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने लड़ियासू गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उनका दर्द साझा किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई।
युवा नेता मोहित डिमरी के हस्तक्षेप और जनता के भारी समर्थन का ही असर रहा कि प्रशासन को अपनी सुस्ती तोड़नी पड़ी। आज तहसील प्रशासन की टीम खुद पीड़ित परिवार के आंगन पहुंची और राहत राशि की औपचारिकता पूरी की। सहायता राशि मिलने पर पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में एक बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

RELATED ARTICLES

कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा...

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को...

मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई

अरीना की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा...

कोटी-चंबा सड़क हादसा: मोहित डिमरी की आवाज का बड़ा असर, पीड़ित राहुल के परिवार को मिली ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रशासन...

प्रशासन ने देर से ही सही सुध ली; युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा- "प्रधानमंत्री राहत कोष की राशि और पत्नी के रोजगार...

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को...

मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई

अरीना की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में...

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

भगदड़ और दुर्घटना जैसी घटनाओं पर श्रद्धालुओं को मिलेगा बीमा लाभ- सतपाल महाराज   देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा...

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत

समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश कहा, एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे रिक्त पद देहरादून। राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट...

देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम

देहरादून। कैंट थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से करीब 1...

जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी

सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत देहरादून।  सिर्फ आदेश जारी करना आसान होता है, लेकिन खुद उस रास्ते पर चलकर...

अब आकाशवाणी बन रहा है, वाणिज्यिक प्रसारण

देहरादून। आज के समय में जब मीडिया के बड़े घराने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ब्रेकिंग न्यूज़ बनाकर शहरी और बड़ी खबरों को चलाते...

मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का...