Wednesday, July 1, 2026
Home उत्तराखंड बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरे करें, लापरवाही पर ठेकेदार बदलें:...

बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरे करें, लापरवाही पर ठेकेदार बदलें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 30 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित एवं संचालित मोटर मार्ग निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

समीक्षा के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने क्यारा-धनौल्टी मार्ग, गढ़-बुरांसखण्डा मार्ग तथा मोटीधार-मसराना-लोहारीगढ़ मार्ग सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सड़क कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी परियोजना में ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा है तो उसका अनुबंध समाप्त कर नियमानुसार किसी अन्य एजेंसी से कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि क्यारा-धनौल्टी मार्ग का शासनादेश जारी हो चुका है। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी लंबित सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, वर्ष 1993 बैच के IFS अधिकारी कपिल लाल ने संभाला पदभार

वरिष्ठ आइएफएस कपिल लाल उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) नियुक्त किए गए हैं। शासन से आदेश जारी होने...

Noida Airport से अब रोजाना उड़ान भरेंगे 48 विमान, आज से जयपुर, देहरादून समेत 6 शहरों के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट्स

दिल्‍ली, एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. आज यानी 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश...

आज से एलपीजी गैस हुई सस्ती उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

हर महीने की शुरुआत अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है. साल का सातवां महीना यानी 1 जुलाई भी इसका अपवाद नहीं है....

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, वर्ष 1993 बैच के IFS अधिकारी कपिल लाल ने संभाला पदभार

वरिष्ठ आइएफएस कपिल लाल उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) नियुक्त किए गए हैं। शासन से आदेश जारी होने...

Noida Airport से अब रोजाना उड़ान भरेंगे 48 विमान, आज से जयपुर, देहरादून समेत 6 शहरों के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट्स

दिल्‍ली, एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. आज यानी 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश...

आज से एलपीजी गैस हुई सस्ती उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

हर महीने की शुरुआत अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है. साल का सातवां महीना यानी 1 जुलाई भी इसका अपवाद नहीं है....

देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें : जिलाधिकारी   भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद...

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, विशेष सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सबसे चर्चित और संवेदनशील रामपुर तिराहा गोलीकांड से जुड़े फर्जी हथियार बरामदगी मामले में 32 वर्ष बाद न्याय की...

माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी प्राथमिक शिक्षा की...

बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरे करें, लापरवाही पर ठेकेदार बदलें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 30 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित एवं संचालित मोटर मार्ग...

भाजपा पुराने प्रदर्शन मे करेगी सुधार, विकास पखवाड़े मे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार: भट्ट

​ धामी की सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री की उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रामद्रोहियों के मुंह से सनातन की चिंता बेहद हास्यास्पद: भाजपा ​देहरादून...

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे ‘क्वालिटी फॉरेस्ट’, मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘हरित कंट्रोल रूम’ 16 जुलाई से एक माह तक चलेगा हरेला पर्व,...

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान   पर्यावरण संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं...