Thursday, August 27, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा पुराने प्रदर्शन मे करेगी सुधार, विकास पखवाड़े मे आखिरी व्यक्ति तक...

भाजपा पुराने प्रदर्शन मे करेगी सुधार, विकास पखवाड़े मे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार: भट्ट

​ धामी की सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री की उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

रामद्रोहियों के मुंह से सनातन की चिंता बेहद हास्यास्पद: भाजपा

​देहरादून 30 जून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में उनका का मुकाबला किसी से नहीं है, बल्कि पिछले चुनावी प्रदर्शन को को सुधारना ही हमारा लक्ष्य है। पंद्रह दिन तक चलने वाले सेवा पखवाड़े मे सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार जनता के द्वार के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। वहीं खुशी और उत्साह की बात है कि पुष्कर धामी सबसे लंबे समय के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं तंज किया कि हमारे पास जिताऊ उम्मीदवारों की भरमार है और कांग्रेस टिकाऊ उम्मीदवार तलाश रहे हैं। साथ ही राम मंदिर पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं की चिंता को हास्यास्पद बताया।

प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री भट्ट ने बताया कि पूर्व में भी सरकार ने ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया है। अब आगामी 4 जुलाई से इस अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। हर्ष का विषय यह है कि इसी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। वे उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल करेंगे। इस दोहरी खुशी से भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता में एक अलग ही उत्साह और हर्ष का माहौल है।

​उन्होंने कांग्रेस के ‘टिकाऊ’ कैंडिडेट की तलाश के सवाल पर तंज कसा कि उनकी असल में अपनी ही पार्टी के भीतर भगदड़ की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि उनके प्रत्याशी चुनाव जीतने से पहले या जीतने के बाद भाग जाएंगे, इसलिए उन्हें ‘टिकाऊ’ ढूंढने की फिक्र होना स्वाभाविक है। इसके विपरीत भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां टिकटों का निर्धारण किसी व्यक्ति विशेष की मर्जी से नहीं, बल्कि विचार के प्रति समर्पण, कार्यक्षमता और जीत की संभावनाओं के आधार पर लोकतांत्रिक तरीके से तय होता है। यही बुनियादी अंतर है कि भाजपा में जो भी आता है, वह विचार से जुड़कर ‘टिकाऊ’ हो जाता है, जबकि कांग्रेस को बाजार में ‘टिकाऊ’ ढूंढने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह द्वारा राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया कि जिन्होंने जीवनभर भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारा और मंदिर निर्माण की राह में कदम-कदम पर रोड़े अटकाए, उनके मुंह से आज सनातन की चिंता बेहद हास्यास्पद और पाखंडपूर्ण लगती है। मंदिर से जुड़े मामले में आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं और जांच पूरी तत्परता से जारी है। किसी को भी इस पर शक नहीं होना चाहिए। बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी होना तय है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता इन राम विरोधियों और रामद्रोहियों के बयानों को कतई गंभीरता से नहीं लेती है।

उन्होंने चुनावों को लेकर कांग्रेस यूकेडी से मुकाबले को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में भाजपा किसी भी दल को अपने सामने मुकाबले में नहीं मानती है। हमारा लक्ष्य केवल अपने पिछले चुनावी रिकॉर्ड को सुधारने पर रहता है। इसी को ध्यान में रखकर पार्टी हर चुनाव की तैयारी करती है। धामी सरकार जनता के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है और संगठन जनता के हर सुख-दुख में मजबूती से साथ खड़ा है। लिहाजा, हमारे सामने असल लक्ष्य पिछली सीटों और वोटों के प्रतिशत से भी अधिक जन-आशीर्वाद प्राप्त करने का है।

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...