उत्तराखंड सरकार ने पीसी ध्यानी को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और एके सिंह को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।
दोनों अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने दोनों पदों के लिए दावेदार अधिकारियों का साक्षात्कार लिया। जिसके बाद दोनों नामों पर सहमति बनी और नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।








