Thursday, August 27, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में लास्ट फेज में एसआईआर, लेकिन इन मतदाताओं की दोबारा होगी...

उत्तराखंड में लास्ट फेज में एसआईआर, लेकिन इन मतदाताओं की दोबारा होगी जांच

प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतिम चरण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इस कड़ी में अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (एएसडी) मतदाताओं की सूची की एक बार फिर बूथ स्तर पर समीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलती से न हटे और अपात्र या दोहराव वाले नाम समय रहते चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्रदेश में चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान आठ जुलाई को समाप्त होगा। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। इसी दौरान ऐसे मतदाताओं की अलग सूची तैयार की जा रही है, जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं, दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं अथवा जिनका निधन हो चुका है। एसआईआर के तहत फार्म वितरण का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है और डिजिटाइजेशन भी 90 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। अभी एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में यदि कोई मतदाता अभी तक अपनी जगह से अनुपस्थित होने के कारण फार्म वापस न दे पाया हो अथवा कोई अन्य कारणों से उसका नाम एएसडी सूची में दर्ज हो गया है तो उनकी एक बार फिर जांच करने का समय है।

इसे देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इन श्रेणियों में शामिल प्रत्येक नाम का दोबारा बूथवार परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उद्देश्य यह कि इस अवधि में कोई मतदाता किन्हीं भी कारणों से छूट गया है तो उसका फार्म जमा किया जा सके। अधिकारी इस दौरान बीएलओ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे, ताकि किसी भी मतदाता के संबंध में गलत सूचना के आधार पर कार्रवाई न हो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम का कहना है कि मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने के लिए इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...