Thursday, July 2, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड कांग्रेस में टिकटों के लिए मची सिर फुटौव्वल, नेतृत्व परेशान

उत्तराखंड कांग्रेस में टिकटों के लिए मची सिर फुटौव्वल, नेतृत्व परेशान

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अभी समय है, लेकिन इससे पहले ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में टिकट को लेकर मचे घमासान ने पार्टी नेतृत्व की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अभी चुनाव की तारीखों का औपचारिक एलान भी नहीं हुआ है, पर टिकट की दावेदारी को मची सिर फुटौव्वल अब बंद कमरों से निकलकर सार्वजनिक मंचों पर आ गई है। पिथौरागढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में जिस तरह का घटनाक्रम हुआ, उसने पार्टी में खलबली मचा दी है। दूसरी तरफ, पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी के उस फरमान से सकते में हैं, जिसमें चुनाव लड़ने के लिए कुर्सी छोड़ने को कहा गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में टिकटों की टिक-टिक कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रही है।

अभी असल तस्वीर बाकी है, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पिथौरागढ़ का घटनाक्रम तो बानगी है, अभी असल तस्वीर बाकी है। राज्य में कई विधानसभा सीटों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त ने प्रदेश नेतृत्व के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। पिथौरागढ़ के घटनाक्रम ने पार्टी में अंतर्कलह व गुटबाजी को फिर से सतह पर ला दिया है। थोड़ा पीछे मुड़कर देखें तो पार्टी के वे जिलाध्यक्ष नाराज चल रहे हैं, जो लंबे समय से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। वे प्रदेश प्रभारी के फरमान से खफा हैं और अपनी बात को पार्टी हाईकमान के सम्मुख भी रख चुके हैं।

 

अब पिथौरागढ़ के घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर सुलग रही इस चिंगारी को और हवा दे दी है। यद्यपि, प्रदेश नेतृत्व ने इस मामले में पिथौरागढ़ के तीन नेताओं को नोटिस जारी करने के साथ ही पिथौरागढ़ की जिला महिला कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है, लेकिन इसकी आंच अन्य जिलों तक फैलने से इन्कार नहीं किया जा सकता। यही कांग्रेस की बड़ी चिंता है। इस घटनाक्रम ने यह भी साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड कांग्रेस में टिकटों का बंटवारा पार्टी नेतृत्व के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

पहली बारिश में ही दिखने लगे गड्ढे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बुरा हाल

दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी तय करने में पहले 5 से 6 घंटे का वक्त लगता था। 14 अप्रैल 2026 को एक्सप्रेवे...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो ये 4 गलत‍ियां न करें, पर‍िवहन व‍िभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिनों में हुए हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सहारनपुर के पास हुए एक...

उत्तराखंड में मां और नवजात की सेहत को मिलेगा कवच, ये है धामी सरकार का प्लान

केंद्र सरकार ने मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सुमन रोडमैप-2030 जारी किया है। इस पहल के तहत उत्तराखंड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पहली बारिश में ही दिखने लगे गड्ढे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बुरा हाल

दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी तय करने में पहले 5 से 6 घंटे का वक्त लगता था। 14 अप्रैल 2026 को एक्सप्रेवे...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो ये 4 गलत‍ियां न करें, पर‍िवहन व‍िभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिनों में हुए हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सहारनपुर के पास हुए एक...

उत्तराखंड में मां और नवजात की सेहत को मिलेगा कवच, ये है धामी सरकार का प्लान

केंद्र सरकार ने मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सुमन रोडमैप-2030 जारी किया है। इस पहल के तहत उत्तराखंड...

चारधाम यात्रा में लगातार बारिश से हालात भयावह, नदियां उफान पर; बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद

उत्तराखंड में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। राज्य के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। खासकर पहाड़ी जिलों में तेज बारिश...

उत्तराखंड कांग्रेस में टिकटों के लिए मची सिर फुटौव्वल, नेतृत्व परेशान

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अभी समय है, लेकिन इससे पहले ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में टिकट को लेकर मचे...

उत्तराखंड में लास्ट फेज में एसआईआर, लेकिन इन मतदाताओं की दोबारा होगी जांच

प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतिम चरण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने...

उत्तराखंड में पीसी ध्यानी बने यूपीसीएल के नए एमडी, एके सिंह को यूजेवीएनएल की जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार ने पीसी ध्यानी को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और एके सिंह को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का नया प्रबंध...

उत्तराखंड में नया धार्मिक पाठ्यक्रम लागू, स्कूल मदरसों में जबरन शिक्षा पर रोक; पांच मुख्य बातें

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की ओर से तैयार किए गए धार्मिक शिक्षा पाठ्यक्रम को ही स्कूल मदरसे अपने यहां पढ़ाएंगे। इन स्कूल मदरसों में...

उत्तराखंड में बदले मनरेगा के दिन, VB-GRAMG में अब 125 दिन का रोजगार; बढ़ गई मजदूरी

उत्तराखंड में बदले मनरेगा के दिन, VB-GRAMG में अब 125 दिन का रोजगार; बढ़ गई मजदूरी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में...

भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, 59 सड़कें बंद; पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया...