Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुआंवाला स्थित विडलास रिवर वैली के समीप एक...

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुआंवाला स्थित विडलास रिवर वैली के समीप एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।

हरादून-हरिद्वार हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक,  गनीमत रही कि ट्रक में हल्का धुआं उठते ही चालक की नजर उस पर पड़ गई और उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि ट्रक का काफी हिस्सा जलकर कबाड़ हो गया। वीडियो बनाने के चक्कर में लगा जाम,  ट्रक में आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालक सहम गए। इस बीच, मार्ग पर आवागमन कर रहे कई लोग अपने वाहन रोककर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। तमाशबीनों की इस लापरवाही के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बेहद धीमी गति से चला और जाम की स्थिति बन गई।

हर्रावाला पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ ने बताया कि देर रात ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रक को चालक संजय कुमार (44 वर्ष), निवासी ग्राम गोलारा, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) चला रहा था। चालक ने बताया कि वह देहरादून में सामान छोड़ने के बाद वापस गाजियाबाद लौट रहा था। तभी कुआंवाला के पास अचानक शॉर्ट सर्किट होने से इंजन से धुआं उठने लगा। खतरा भांपकर वह समय रहते सुरक्षित बाहर आ गया था। घटना के तुरंत बाद चालक ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर हर्रावाला चौकी पुलिस और दमकल विभाग (अग्निशमन) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जलते हुए ट्रक को हाईवे के बीच से हटाकर किनारे किया और बाधित हुए यातायात को पूरी तरह सुचारू कराया।

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...