Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में युवक से हैवानियत: गर्म रॉड से दागा, करंट के बाद...

देहरादून में युवक से हैवानियत: गर्म रॉड से दागा, करंट के बाद गुप्तांग में पेचकस घोंपा

देहरादून में स्कूटर की टक्कर के बाद हुए विवाद में आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। पीड़ित का आरोप है कि स्कूटर सवारों ने उसे बंधक बनाकर बिजली के झटके दिए। लोहे की गर्म रॉड से दागा और उस के गुप्तांग में पेचकस डाल दिया। पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कैनाल रोड,जाखन निवासी आजाद सिंह रावत स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह काम खत्म कर लालपुल के पास पैदल गुजर रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रहे स्कूटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर चालक अंकुर वाल्मीकि और आजाद, दोनों सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद माफी मांगने या मदद करने के बजाए अंकुर व उसके साथी साहिल ने आजाद से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों आजाद के शरीर पर दांतों से काट लिया।

 

बंधक बनाकर प्रताड़ना

आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी आजाद को बंधक बनाकर निरंजनपुर फल मंडी स्थित एक दुकान में ले गए। यहां दोनों ने आजाद को बिजली के झटके दिए और लोहे की गर्म रॉड से पिटाई की। हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में पेचकस घुसा दिया। आजाद के अनुसार, रात करीब तीन बजे आरोपियों का ध्यान हटा तो उसने वहां से पैदल भागकर अपनी जान बचाई। खून से लथपथ और गंभीर घायल आजाद ने मौका मिलते ही परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। परिजन उसे दून अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। घटना से पीड़ित और उसका परिवार सदमे में है।

 

इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में अंकुर वाल्मीकि और साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपों की जांच के लिए पुलिस निरंजनपुर मंडी स्थित उस दुकान में पहुंची, जहां घटना हुई थी। पुलिस ने दुकान संचालक और आसपास के लोगों से आरोपियों के बारे में पूछताछ भी की।

 

देहरादून का ‘सुकून’ दांव पर

दून में बढ़ते अपराधों ने पुलिस की गश्त और सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी कहते हैं कि देहरादून हमेशा से रिटायरमेंट के बाद शांत जीवन बिताने वालों की पहली पसंद रहा, पर अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। अपराध के आंकड़े व घटनाएं साफ संकेत दे रही हैं कि यह शहर अपनी मूल पहचान खोता जा रहा है।

 

एसएसपी बोले- आपराधियों से सख्ती से निपटेंगे

उधर, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा-आपराधिक घटनाओं पर लगाम को लगातार सख्ती की जा रही है। बड़ी घटनाओं से छोटे अपराधों तक का पुलिस जल्द से जल्द खुलासा कर रही है और बेहतर के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

पीड़ित के अनुसार यह घटना रात करीब आठ बजे की है। आरोपी, आजाद को निरंजनपुर मंडी ले गए और वहां प्रताड़ित किया। इसे लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठ रहे हैं कि लालपुल से सब्जीमंडी तक कहीं भी पुलिस को वारदात होती दिखाई नहीं दी। लालपुल के पास चौकी है जबकि सब्जीमंडी पर भी पिकेट रहती है, इसके बावजूद घटना हो गई और पुलिस को पता नहीं चला।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...