Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा ऐक्शन: 3 बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला,...

उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा ऐक्शन: 3 बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला, गंभीर आरोप लगे

त्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ के तीन प्रमुख नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।दरअसल, पिथौरागढ़ में पिछले दिनों कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प बैठक के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें विधायक महिला नेता की बातों से गुस्सा हो गए थे और बैठक का बहिष्कार करते हुए अपने समर्थकों संग निकल गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद थे।

30 जून को हुआ था बवाल

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (संगठन) राजेन्द्र सिंह भंडारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। यह कार्रवाई 30 जून को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ के दौरान मंच पर की गई अनुशासनहीनता के बाद की गई है। पार्टी नेतृत्व का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर व्यवधान उत्पन्न किया, जिससे संगठन की छवि धूमिल हुई। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि पार्टी ने पहले तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया थाा। राष्ट्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद, तीनों नेताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने जिला और महानगर की नई टीमों का किया ऐलान

उत्तराखंड कांग्रेस ने रविवार को बहुप्रतीक्षित विभिन्न जिलों और महानगरों के लिए नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन के बाद 27 सांगठनिक जिलों में से 23 जिलों में पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

नई टीमों में ये नाम शामिल

घोषित कार्यकारिणियों में पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, कोटद्वार (ग्रामीण एवं महानगर), पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, हरिद्वार (महानगर एवं ग्रामीण), रुड़की (महानगर एवं ग्रामीण), देहरादून महानगर, पछुवादून देहरादून, महानगर रुद्रपुर, काशीपुर महानगर, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट और चंपावत को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम विधानसभा चुनावों की तैयारियों को जमीनी स्तर पर गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

वेणुगोपाल नौ को उत्तराखंड आएंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) व सांसद केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वेणुगोपाल का यह दौरा संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वेणुगोपाल नौ जुलाई को दोपहर 12 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे। वे प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सीडब्ल्यूसी सदस्यों संग चर्चा करेंगे।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...