Monday, July 6, 2026
Home उत्तराखंड सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु: महाराज

सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु: महाराज

बीरोंखाल को मिली तीन करोड़ 20 लाख से अधिक की योजनाओं की सौगात

पौड़ी। सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु है। इसके माध्यम से सरकार अपने कार्यों को जनता के सामने रखती है और जनता अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के सामने रखती है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को विकासखण्ड बीरोंखाल के भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल, कमलिया वल्ला आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल, सशक्त संगठन के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभा करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने 2 करोड़ 71 लाख की धनराशि से बनने वाले भगवती तलिया-कमलिया 5 किमी मोटर मार्ग में आरसीसी सेतु, 39.18 लाख की लागत से सैंधार-नेग्याणा-चोरखिण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण कार्य और ग्राम पंचायत कैलाड़ में 10 लाख धनराशि से निर्मित होने वाले पंचायत भवन का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक और जनसंपर्क कर जनता की समस्याओं को सुनने के अलावा उनका मौके पर समाधान करने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार के द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भूमियाखांडा-किंगोड़ीधार पंपिंग पेयजल योजना, डांडा नागराजा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना, वेदीखाल पंपिंग पेयजल योजना, बरसुण्डा देवता पंपिंग योजना, भैरोंगढ़ी पम्पिंग पेयजल योजना, जूनीसेरा चौबट्टाखाल पंपिंग पेयजल योजना और हलूणी पेयजल योजनाओं सहित करोड़ों रुपए की कई प्रमुख पेयजल और सिंचाई पंपिंग योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक स्वराज बौखण्डी, प्रधान विनोद जोशी, बचन सिंह, निर्मला देवी, एसडीएम कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर 7 नए फ्लाईओवर पर काम शुरू, सर्विस लेन और फुट ओवरब्रिज भी

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस हाईवे पर सड़क हादसे रोकने को 319 करोड़ की...

देहरादून: दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपित मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर...

टीईटी और पुरानी पेंशन का मुद्दा संसद में उठाने की मांग, सांसदों को सौंपे ज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला मंत्री रूपक पुरी के नेतृत्व में टीईटी प्रकरण और पुरानी पेंशन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर 7 नए फ्लाईओवर पर काम शुरू, सर्विस लेन और फुट ओवरब्रिज भी

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस हाईवे पर सड़क हादसे रोकने को 319 करोड़ की...

देहरादून: दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपित मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर...

टीईटी और पुरानी पेंशन का मुद्दा संसद में उठाने की मांग, सांसदों को सौंपे ज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला मंत्री रूपक पुरी के नेतृत्व में टीईटी प्रकरण और पुरानी पेंशन...

मुख्य सचिव ने की चारधाम हेली सेवाओं की समीक्षा, उत्तराखण्ड में विमानन अवसंरचना के विस्तार एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर

उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) एवं उत्तराखण्ड शासन के वरिष्ठ...

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हऱिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत आगामी कांवड़ यात्रा तथा वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों के संबंध में...

मंत्री ने हरिद्वार क्षेेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित अटल सभागार में भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ...

एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

देहरादून, 06 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के एनसीसी कैडेटों को अपने कैंप कार्यालय में...

सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत

सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के हाथों प्रदेशभर की 13 उत्कृष्ट सहकारी...

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

देश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा...

सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु: महाराज

बीरोंखाल को मिली तीन करोड़ 20 लाख से अधिक की योजनाओं की सौगात पौड़ी। सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, सरकार और जनता के...