Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड कॉर्बेट नेशनल पार्क के रिजॉर्ट में अय्याशी, 10 युवतियां पकड़ीं, 52 युवक...

कॉर्बेट नेशनल पार्क के रिजॉर्ट में अय्याशी, 10 युवतियां पकड़ीं, 52 युवक गिरफ्तार

कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला में एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर 52 युवक और 10 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने आरोपी युवकों पर पॉस्को समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवकों के लिए रिजॉर्ट संचालक नेपाल, पश्चिम बंगाल और यूपी की युवतियां लेकर आया था। आरोपियों में एक किशोर और एक किशोरी भी शामिल है। पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शराब की पेटियां और युवतियों पर उड़ाए गए रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। रविवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि ढेला रिजॉर्ट में बाहर से भारी संख्या में युवक और युवतियां पहुंचे हैं।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि सूचना देने वाले मुखबिर ने यह भी बताया था कि युवतियों को सेक्स रैकेट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, एसओजी और पुलिस लाइन की टीम का गठन किया गया। टीम ने रिजॉर्ट में रामनगर सावल्दे में स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने 52 युवक और 10 युवतियों को पकड़ा। बताया कि रिजॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार, शराब के नशे में महिलाओं को नचवाते, उनके ऊपर नोट उड़ाते और उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए पाया गया। 52 युवकों पर धारा 143 बीएनएस, धारा 3/5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 14 पॉक्सो अधिनियम और 60/21आबकारी अधिनियम, धारा 77 किशोर न्याय अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

रिजॉर्ट में अवैध गतिविधियां संचालित करने पर उक्त एक्रोन रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी उपेन्द्र कुमार पुत्र जेपी पाल निवासी ग्राम मुल्ताननगर थाना टीपीनगर, जिला मेरठ यूपी ने बताया कि वह सिकन्दराबाद इन्सेक्टिसाइड कम्पनी का मालिक है। कंपनी कृषि से संबंधित उपकरण बनाती है। वह अपनी कंपनी से जुड़े इन लोगों को यहां मनोरंजन के उद्देश्य से लेकर आया था। इसके लिए उसने 10 दिन पहले रामनगर आकर एक्रोन रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्दर चौधरी से मुलाकात कर अपनी पार्टी के बारे में बताया। रिजॉर्ट भी बुक किया था। पुलिस के अनुसार रिजॉर्ट में पार्टी के लिए बुकिंग के दौरान ही शराब और लड़कियों की डिमांड कर दी थी। 10-10 हजार रुपये के हिसाब से युवतियां मंगवाई थीं।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...