Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव...

एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

देहरादून, 06 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के एनसीसी कैडेटों को अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक जलपान कराया और जीवन में अनुशासन, समर्पण तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने मंत्री गणेश जोशी को उत्कृष्ट गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया था। कैडेटों के अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित किया।

 

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना में शामिल होकर देशसेवा का संकल्प लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यदि एनसीसी कैडेट प्रतियोगी परीक्षाओं अथवा सेना भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग लेना चाहते हैं, तो उन्हें उपनल के माध्यम से भी यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने डीजी एनसीसी से भी दूरभाष पर वार्ता कर एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट से संबंधित आवश्यक कार्यवाही को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है, ताकि कैडेटों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए विद्यालय को घास काटने की मशीन (ग्रास कटर) भी प्रदान किया।

 

इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, संध्या थापा, एनसीसी अधिकारी अनुज चौधरी, स्पेशल एजुकेटर दीक्षा सबरवाल, भावना सबरवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...