Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित अटल सभागार में भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने देश की अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार एवं आदर्श विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय राज्य मंत्री श्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचार आज भी देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। नलिन भट्ट, प्रदेश मंत्री, भाजपा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राजनीतिक एवं वैचारिक योगदान भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा। माननीय राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन सिद्धांतों, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके विचार समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरुबचन सिंह, सुरेंद्र आर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...