Saturday, August 22, 2026
Home उत्तराखंड सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा

सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा

मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र जल्द उपलब्ध कराने की अपील

 

देहरादून:  आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को विधानसभा सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आयोजित विशेष शिविरों और चयनित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मैपिंग से छूटे मतदाताओं के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। बीएलओ मतदाताओं से आवश्यक अभिलेख एवं निर्धारित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उनका नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाए।

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शिविरों में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं और शंकाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को मैपिंग और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अपील की कि जिन मतदाताओं की अभी तक मैपिंग नहीं हो पाई है, वे घबराएं नहीं और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक अभिलेख जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित शिविर में उपलब्ध कराएं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियमानुसार उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय झाझरा, जूनियर हाईस्कूल सेलाकुई, राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर सहित अन्य मतदेय स्थलों पर एसआईआर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। आयुक्त ने बीएलओ एवं निर्वाचन कार्मिकों को घर-घर संपर्क और शिविरों के माध्यम से मैपिंग से लंबित मतदाताओं तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ एसआईआर कार्य संपादित करें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट/ईआरओ सहसपुर राकेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र...

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...

मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, नरेंद्रनगर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे...

नरेंद्रनगर/देहरादून, 21 अगस्त 2026। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र...

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...

मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, नरेंद्रनगर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे...

नरेंद्रनगर/देहरादून, 21 अगस्त 2026। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री...

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ....

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का शुभारंभ कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर...

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम...

पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में सीता सर्किट के समग्र विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में...

श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण   पौड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए...

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं...

अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में चिकित्सा प्रबंधन समिति...