Friday, August 21, 2026
Home उत्तराखंड अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर...

अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लैब टेक्नीशियन सहित आवश्यक मानव संसाधन तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान चिकित्सालय में विभिन्न सेवाओं के लिए लिए जाने वाले शुल्क से प्राप्त धनराशि के उपयोग, भुगतान एवं अन्य वित्तीय व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का पारदर्शी एवं उचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं और चिकित्सालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा में सहभागिता की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार क्षेत्र की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार, स्वच्छ वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार भंडारी, कोष अधिकारी भुवनेश चंद्र, गणेश गौड़, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, प्रमोद केष्टवाल, रजत भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र...

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...

मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, नरेंद्रनगर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे...

नरेंद्रनगर/देहरादून, 21 अगस्त 2026। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र...

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...

मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, नरेंद्रनगर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे...

नरेंद्रनगर/देहरादून, 21 अगस्त 2026। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री...

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ....

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का शुभारंभ कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर...

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम...

पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में सीता सर्किट के समग्र विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में...

श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण   पौड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए...

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं...

अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में चिकित्सा प्रबंधन समिति...