Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण

रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण

लीन सिक्स सिगमा व्हाइट बेल्ट कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को वितरित किए प्रमाण-पत्र

कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय “AI-Enabled Future-Ready Employability, Career & Research Development, and Institutional Process Excellence through Lean Six Sigma” कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को समस्याओं की पहचान कर उन्हें प्रभावी समाधान में बदलने और संस्थागत प्रक्रियाओं को अधिक बेहतर एवं परिणाममुखी बनाने की जानकारी दी गई। इंटरनेशनल प्रोसेस एक्सीलेंस काउंसिल के रिसोर्स पर्सन दीपक द्विवेदी ने प्रतिभागियों को Lean Six Sigma, गुणवत्ता प्रबंधन, प्रक्रिया सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।

समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को Lean Six Sigma White Belt के प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, प्रक्रिया सुधार और आधुनिक तकनीक से जुड़े व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद मिलती है।

 

 

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि कोटद्वार के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में एक्सीलेंस प्रोसेसिंग सेल स्थापित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और प्रक्रिया उत्कृष्टता के क्षेत्र में सीखने तथा अपने कौशल को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान दौर में रोजगार और शोध के क्षेत्र में सफलता के लिए पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक कौशल भी जरूरी हैं। Lean Six Sigma जैसी प्रशिक्षण पद्धतियां विद्यार्थियों को कार्यप्रणाली समझने, कमियों की पहचान करने और बेहतर परिणाम हासिल करने में उपयोगी साबित हो सकती हैं। महाविद्यालय के लिए कार्यशाला को एक विशेष उपलब्धि के रूप में भी देखा जा रहा है। कॉलेज के अनुसार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार भारत का पहला ऐसा महाविद्यालय बना है, जहां बायोटेक्नोलॉजी, वनस्पति विज्ञान और बीजेएमसी विभागों के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने Lean Six Sigma White Belt प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है।

कार्यशाला का आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. आर.के. द्विवेदी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी, प्रो. (डॉ.) ज्योति खरे, प्रो. (डॉ.) इंदु तिवारी, डॉ. मोहन कुकरेती, डॉ. संजय मदान, डॉ. सुमन सिंह समेत प्राध्यापक, विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...