Sunday, August 23, 2026
Home उत्तराखंड ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों...

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव

युवाओं के विचारों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेशभर के विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अब तक राज्य के 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर निबंध और सुझाव जमा कर वर्ष 2040 के उत्तराखंड को लेकर अपनी सोच और विजन साझा किया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं और 12वीं के करीब तीन लाख विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा था कि वे आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस आह्वान के बाद सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक समेत आठ प्रमुख विषयों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए हैं। सरकार का मानना है कि विद्यार्थियों की ये प्रविष्टियां महज निबंध नहीं, बल्कि प्रदेश की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और भविष्य के उत्तराखंड को लेकर उनकी सोच को सामने लाने का माध्यम हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि विद्यार्थियों से प्राप्त अच्छे और व्यावहारिक सुझावों का स्वयं अवलोकन किया जाएगा। उपयोगी विचारों को प्रदेश की नीतियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं में शामिल करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

 

अभियान में 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ अपने विचार साझा करने और उन पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चयनित विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके विजन और अनुभवों को सुनेंगे। इसके अलावा श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग और अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

 

पोर्टल पर निबंध जमा करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। अभियान में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के साथ ही सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढ़ी को राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति निर्माण की सोच से सीधे जोड़ना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी केवल विकास योजनाओं की लाभार्थी न रहे, बल्कि ‘विकसित उत्तराखंड’ की संकल्पना और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार बने। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्यार्थियों के विचार आज के उत्तराखंड को भी नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी की सोच को समझने का प्रयास किया जा रहा है और युवाओं के अच्छे एवं व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश के विकास में स्थान दिया जाएगा। सरकार का संकल्प है कि युवा जिस उत्तराखंड का सपना देख रहे हैं, उसे साकार करने में उन्हें भी सक्रिय सहभागी बनाया जाए।

RELATED ARTICLES

एनईपी के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत

एनईपी काॅन्क्लेव में नवाचार व उद्योग-शिक्षा सहयोग पर रहा फोकस उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने को विश्वविद्यालय बनायेगे रोड़मैप आईआईटी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली अनुष्का ओटानी को किया सम्मानित

देहरादून, 22 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के जाखन निवासी प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ी अनुष्का ओटानी को सम्मानित...

रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण

लीन सिक्स सिगमा व्हाइट बेल्ट कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को वितरित किए प्रमाण-पत्र कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एनईपी के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत

एनईपी काॅन्क्लेव में नवाचार व उद्योग-शिक्षा सहयोग पर रहा फोकस उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने को विश्वविद्यालय बनायेगे रोड़मैप आईआईटी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली अनुष्का ओटानी को किया सम्मानित

देहरादून, 22 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के जाखन निवासी प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ी अनुष्का ओटानी को सम्मानित...

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव

युवाओं के विचारों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों...

रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण

लीन सिक्स सिगमा व्हाइट बेल्ट कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को वितरित किए प्रमाण-पत्र कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में...

आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश

सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण   देहरादून। सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा- मुख्यमंत्री हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला स्थित श्री ब्रह्म निवास...

सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आपातकालीन...

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

नैनीताल : जिले में विकास कार्यों की प्रगति, बजट खर्च और जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को...

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र...

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...