Wednesday, September 2, 2026
Home उत्तराखंड 15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में...

15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी

31 अगस्त तक बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 31.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 39.27 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण

देहरादून:  बरसात के बीच भी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा निरंतर जारी है। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाले यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से यात्रा के दूसरे चरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को मंदिर परिसरों, दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, आवासीय सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि 31 अगस्त 2026 तक श्री बदरीनाथ धाम में 16,78,008 और श्री केदारनाथ धाम में 14,73,325 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक कुल 31,51,333 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

वहीं, यात्रा के लिए श्री बदरीनाथ धाम हेतु 18,82,199 तथा श्री केदारनाथ धाम हेतु 20,45,644 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। दोनों धामों को मिलाकर अब तक कुल 39,27,843 पंजीकरण हो चुके हैं।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है। बरसात के बावजूद चारधाम यात्रा निरंतर संचालित हो रही है और सड़क यातायात भी सुचारू है। दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीकेटीसी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन, मौसम विभाग और बीकेटीसी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा में सहयोग प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

सड़क-पानी-बिजली से लेकर खेती, रोजगार और शिक्षा तक के मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 सितंबर से चाकीसैंण क्षेत्र में...

जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा:  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

सड़क-पानी-बिजली से लेकर खेती, रोजगार और शिक्षा तक के मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 सितंबर से चाकीसैंण क्षेत्र में...

जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा:  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस...

15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी

31 अगस्त तक बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 31.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 39.27 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण   देहरादून:  बरसात के...

नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक

सेना के अनुशासन से नशे पर प्रहार, ललित मोहन जोशी ने युवाओं को दिखाई स्वस्थ जीवन की राह लैंसडाउन में गूंजा नशामुक्ति का...

ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार

एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछे  होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु...

14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साझा की पुरानी यादें, शहीदों को किया नमन

देहरादून 01 सितम्बर। गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन के 50वें स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) के अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक...

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे कार्यक्रम सूबे के सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के 20...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय घेराव

भाजपा बताए क्या लोकतंत्र में किसी दलित नेता की सभा के बाद भी ‘शुद्धिकरण’ की राजनीति स्वीकार्य है? - गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग   देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति...