Wednesday, September 2, 2026
Home उत्तराखंड नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, ललित...

नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक

  • सेना के अनुशासन से नशे पर प्रहार, ललित मोहन जोशी ने युवाओं को दिखाई स्वस्थ जीवन की राह
  • लैंसडाउन में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, अग्निवीरों से लेकर जवानों तक ने लिया संकल्प

देहरादून/ लैंसडाउन- सजग इंडिया द्वारा विगत 18 वर्षों से अधिक समय से चलाए जा रहे नशामुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान के तहत पहली बार सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन में अग्निवीरों, सर्विंग ऑफिसर्स, जेसीओ एवं जवानों तथा स्कूली बच्चों से नशामुक्ति को लेकर संवाद किया। कोटद्वार एवं लैंसडाउन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में ट्रेनी अग्निवीरों से संवाद करते हुए एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि सेना में प्रशिक्षण के दौरान जो अनुशासन, जज्बा और देशसेवा की भावना युवाओं में विकसित होती है, उसे उन्हें जीवनभर अपनाना चाहिए। यही अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्वयं नशे से दूर रहकर अपने साथियों, परिवार और समाज के अन्य युवाओं को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने अग्निवीरों से कहा कि माता-पिता के संस्कार और आपकी मेहनत ही आपको देश की सेवा करने का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करती है। इसलिए मातृभूमि की सेवा के साथ-साथ अपने माता-पिता के संस्कारों को आगे बढ़ाना और उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक युवा का दायित्व है।

 

सैन्य अधिकारियों, जेसीओ और जवानों को संबोधित करते हुए ललित मोहन जोशी ने कहा कि सेना के जवान और अधिकारी देश के युवाओं के सबसे बड़े रोल मॉडल हैं। युवा उन्हें देखकर प्रेरणा लेते हैं। ऐसे में यदि सेना के जवान नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन का संदेश समाज तक पहुंचाते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, आज नशा आतंक का एक बड़ा हथियार बन चुका है। आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमें मिलकर युवाओं को जागरूक करना होगा, ताकि युवा अपने परिवार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने सजग इंडिया की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम और बारिश के बावजूद सजग इंडिया की टीम ने लैंसडाउन पहुंचकर जिस तरह नशामुक्ति एवं ड्रग अवेयरनेस को लेकर कार्यक्रम किया, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में करीब 2,000 अग्निवीरों, 300 स्कूली बच्चों तथा लगभग 250 सर्विंग ऑफिसर्स, जेसीओ और जवानों ने ललित मोहन जोशी के विचार सुने और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

 

ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में बेहद प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग उन्मूलन के क्षेत्र में सजग इंडिया का यह प्रयास एक सराहनीय और महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सेना के जवानों, अग्निवीरों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। उन्होंने इस पहल के लिए एडवोकेट ललित मोहन जोशी और सजग इंडिया की पूरी टीम का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में कर्नल मनोज उनियाल, कर्नल जगत सिंह नेगी, सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार सैनी, लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आर. डी. वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल धनेश, मेजर दिलबाग सिंह, कैप्टन नवजोत, लेफ्टिनेंट कर्नल एस. शेखर, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर, मेजर इंद्रमणि, मेजर फ्रांसिस, सूबेदार मेजर नंद किशोर, सूबेदार मेजर पुरन सिंह, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह, नायब सूबेदार नागेंद्र सिंह नेगी , सूबेदार हीरा सिंह सहित गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर के 300 से अधिक जवान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

सड़क-पानी-बिजली से लेकर खेती, रोजगार और शिक्षा तक के मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 सितंबर से चाकीसैंण क्षेत्र में...

जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा:  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

सड़क-पानी-बिजली से लेकर खेती, रोजगार और शिक्षा तक के मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 सितंबर से चाकीसैंण क्षेत्र में...

जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा:  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस...

15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी

31 अगस्त तक बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 31.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 39.27 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण   देहरादून:  बरसात के...

नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक

सेना के अनुशासन से नशे पर प्रहार, ललित मोहन जोशी ने युवाओं को दिखाई स्वस्थ जीवन की राह लैंसडाउन में गूंजा नशामुक्ति का...

ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार

एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछे  होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु...

14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साझा की पुरानी यादें, शहीदों को किया नमन

देहरादून 01 सितम्बर। गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन के 50वें स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) के अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक...

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे कार्यक्रम सूबे के सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के 20...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय घेराव

भाजपा बताए क्या लोकतंत्र में किसी दलित नेता की सभा के बाद भी ‘शुद्धिकरण’ की राजनीति स्वीकार्य है? - गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग   देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति...