Friday, September 4, 2026
Home उत्तराखंड छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से...

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

देहरादून। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने सभी प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए और उनके आवेदन समय रहते ऑनलाइन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के बाद यदि कोई पात्र विद्यार्थी आवेदन से वंचित रहता है तो इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विभाग के मुताबिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और दिव्यांग वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थानों को आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं भी निर्धारित समय के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

अंतिम समय का इंतजार न करने की अपील

छात्रवृत्ति आवेदन या राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से संबंधित तकनीकी अथवा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षण संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थियों और संस्थानों की सुविधा के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सहायता की व्यवस्था भी की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पात्र विद्यार्थियों के आवेदन जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं और उनका सत्यापन भी समय पर सुनिश्चित किया जाए। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।

RELATED ARTICLES

कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को कपकोट क्षेत्र के आपदा प्रभावित एवं दुर्गम आंतरिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिवृष्टि से सड़कों को...

वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि-रेखा आर्या   अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूड़ा गांव में...

ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ

हल्द्वानी:  नाबार्ड के सहयोग से रामलीला मैदान, शीशमहल, काठगोदाम में पांच दिवसीय ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नैनीताल-ऊधम सिंह नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को कपकोट क्षेत्र के आपदा प्रभावित एवं दुर्गम आंतरिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिवृष्टि से सड़कों को...

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

देहरादून। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर...

वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि-रेखा आर्या   अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूड़ा गांव में...

ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ

हल्द्वानी:  नाबार्ड के सहयोग से रामलीला मैदान, शीशमहल, काठगोदाम में पांच दिवसीय ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नैनीताल-ऊधम सिंह नगर...

नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

नैनीताल: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को...

अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

राली आपदा के दौरान हुई मुलाकात को किया याद धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी सीएम धामी को राखी   देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद...

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी गोलीकांड में शहीद...

छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

छात्राओं से आत्मीय संवाद कर जानी पढ़ाई-लिखाई व सुविधाओं की स्थिति, शौचालय मरम्मत, रंगरोगन और जल निकासी के कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के...

मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

“ आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल” देहरादून। उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा...