Friday, September 4, 2026
Home उत्तराखंड वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया...

वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि-रेखा आर्या

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूड़ा गांव में अतिवृष्टि और भीषण भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या पहुंचीं। उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मंत्री रेखा आर्या ने प्रभावित एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और आत्मबल बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री भी वितरित की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों तक सरकारी सहायता बिना किसी देरी के पहुंचाई जाए।

रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को लेकर गंभीर है। आपदा प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास के लिए जो भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और उनका स्वयं का पूरा प्रयास रहेगा कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने और जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, स्याहीदेवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, प्रधान प्रतिनिधि वड्यूड़ा भास्कर राम, बूथ अध्यक्ष सूरज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन पाठक, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश बराकोटी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, स्याहीदेवी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू नेगी सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को कपकोट क्षेत्र के आपदा प्रभावित एवं दुर्गम आंतरिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिवृष्टि से सड़कों को...

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

देहरादून। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर...

ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ

हल्द्वानी:  नाबार्ड के सहयोग से रामलीला मैदान, शीशमहल, काठगोदाम में पांच दिवसीय ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नैनीताल-ऊधम सिंह नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को कपकोट क्षेत्र के आपदा प्रभावित एवं दुर्गम आंतरिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिवृष्टि से सड़कों को...

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

देहरादून। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र छात्र-छात्राएं 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर...

वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि-रेखा आर्या   अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूड़ा गांव में...

ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ

हल्द्वानी:  नाबार्ड के सहयोग से रामलीला मैदान, शीशमहल, काठगोदाम में पांच दिवसीय ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नैनीताल-ऊधम सिंह नगर...

नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

नैनीताल: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को...

अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

राली आपदा के दौरान हुई मुलाकात को किया याद धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी सीएम धामी को राखी   देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद...

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी गोलीकांड में शहीद...

छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

छात्राओं से आत्मीय संवाद कर जानी पढ़ाई-लिखाई व सुविधाओं की स्थिति, शौचालय मरम्मत, रंगरोगन और जल निकासी के कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के...

मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

“ आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल” देहरादून। उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा...