Wednesday, September 23, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का...

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

विभागीय मंत्री ने बैठक के माध्यम से समुचित तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश

“आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी — रेखा आर्या

देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर जनपद के 5,920 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम,मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं व्यवस्थित तैयारियां पूरी करने के निर्देश

 

देहरादून। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार, देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद हरिद्वार एवं बागेश्वर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद देहरादून में 1,907, जनपद हरिद्वार में 3,179 तथा जनपद बागेश्वर में 834 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन सभी केंद्रों पर “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

 

आयोजन में ना हो किसी भी प्रकार की अव्यवस्था- रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं और आयोजन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा व्यवधान न हो। उन्होंने कहा कि “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को केवल एक कार्यक्रम न समझकर जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लिया जाए, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं, बच्चों एवं बालिकाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाए।

 

आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ-साथ बच्चों को दिया जा रहा बेहतर एवं अनुकूल वातावरण- रेखा आर्या

विभागीय मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओ और आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों का उत्साहवर्धन हो और अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं, शिशुओं एवं बालिकाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ-साथ बच्चों को बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला परियोजना अधिकारी मीना बिष्ट, महिला मोर्चा महामंत्री हिमानी वैष्णव, जिलाध्यक्ष मीता सिंह सहित विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का...

स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल

पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में बुधवार को स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम...

स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन- रेखा आर्या “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का...

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

विभागीय मंत्री ने बैठक के माध्यम से समुचित तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को...

स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल

पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में बुधवार को स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम...

स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन- रेखा आर्या “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए...

चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

SDRF ने शव को 3 किमी पैदल स्ट्रेचर से पहुंचाया चोपता रुद्रप्रयाग। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरकर लापता हुई पंजाब निवासी 26 वर्षीय महिला...

बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज हर विधानसभा, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर : सीडीओ अभिनव शाह   देहरादून। सेवा संकल्प अभियान...

जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

शिकायत से समाधान तक पहुंचा प्रशासन, बेदीखाल में चिकित्सक की हुई तैनाती, मानसिक रोगी को इलाज हेतु भेजा सेलाकुई सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेयजल, पेंशन, वन्यजीव,...

‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जाएगा जोड़ा, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी-रेखा आर्या   रुद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण...

मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण

ब्लैक स्पॉट, ओवरस्पीडिंग और सड़क इंजीनियरिंग की खामियों की होगी तकनीकी जांच; बड़े साइन बोर्ड और रंबल स्ट्रिप ब्रेकर लगाने के निर्देश देहरादून। मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या

सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ समारोह में पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित खेल...