Wednesday, September 23, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों...

देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

 

18 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, 904 पदों पर भर्ती

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। इस दौरान कुल 904 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

 

देहरादून समेत अन्य जिलों के युवा भी ले सकेंगे हिस्सा

रोजगार मेले में देहरादून सहित प्रदेश के अन्य जनपदों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी समय रहते अपना पंजीकरण करा सकते हैं। रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

 

ये कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

29 सितंबर को आयोजित रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार समेत अन्य कंपनियां शामिल रहेंगी।

 

दुबई में रोजगार का अवसर, आईटीआई धारकों से आवेदन का आह्वान

सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई में निर्माण क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए छह माह का अनुभव तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। योजना के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

विभागीय मंत्री ने बैठक के माध्यम से समुचित तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को...

स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल

पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में बुधवार को स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम...

स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन- रेखा आर्या “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का...

प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

विभागीय मंत्री ने बैठक के माध्यम से समुचित तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को...

स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल

पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में बुधवार को स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम...

स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन- रेखा आर्या “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की सुमुचित व्यवस्थाए...

चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

SDRF ने शव को 3 किमी पैदल स्ट्रेचर से पहुंचाया चोपता रुद्रप्रयाग। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरकर लापता हुई पंजाब निवासी 26 वर्षीय महिला...

बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज हर विधानसभा, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर : सीडीओ अभिनव शाह   देहरादून। सेवा संकल्प अभियान...

जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

शिकायत से समाधान तक पहुंचा प्रशासन, बेदीखाल में चिकित्सक की हुई तैनाती, मानसिक रोगी को इलाज हेतु भेजा सेलाकुई सड़क, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेयजल, पेंशन, वन्यजीव,...

‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जाएगा जोड़ा, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी-रेखा आर्या   रुद्रप्रयाग। महिला सशक्तिकरण...

मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण

ब्लैक स्पॉट, ओवरस्पीडिंग और सड़क इंजीनियरिंग की खामियों की होगी तकनीकी जांच; बड़े साइन बोर्ड और रंबल स्ट्रिप ब्रेकर लगाने के निर्देश देहरादून। मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या

सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ समारोह में पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित खेल...