Wednesday, October 14, 2026
Home उत्तराखंड ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ...

ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह के तहत यूपीएचसी शांतिनगर में आयोजन, जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे स्वास्थ्य सहायक उपकरण और ताजे फल

 

देहरादून। वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) शांतिनगर, ऋषिकेश में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन और राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में 25 वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक जांच सेवाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ वृद्धावस्था का आधार है। उन्होंने बुजुर्गों को पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम, योग एवं ध्यान करने और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि देहरादून जिला चिकित्सालय में जेरियाट्रिक वार्ड और फिजियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क जांच एवं दवाओं की सुविधा दी जा रही है। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दमा, पक्षाघात, टीबी, निमोनिया, अवसाद तथा हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के प्रति बुजुर्गों को जागरूक किया गया। इस दौरान राधेश्याम, गुलाबी देवी, लीला देवी, बीना देवी और ऋषिराज सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क स्वास्थ्य सहायक उपकरण और ताजे फल भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए वरिष्ठ नागरिकों को अपने नजदीकी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी चिकित्सा केंद्र से संपर्क करने के साथ ही निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 104 की जानकारी दी गई। शिविर का संचालन चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिया उनियाल की देखरेख में हुआ। स्वास्थ्य जांच टीम में नर्सिंग ऑफिसर निशि, अंकुशा नेगी, अंजू सती, लैब सहायक शुभम नौटियाल तथा एएनएम प्रियंका लिंगवाल, लक्ष्मी, पूजा आर्य, रश्मि भट्ट और हीना नौटियाल ने सहयोग किया। इस अवसर पर आईईसी समन्वयक पूजन नेगी, एनसीडी डाटा सहायक प्रवीन खत्री सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा, सचिव आपदा प्रबंधन ने दल का यूएसडीएमए में स्वागत...

अब ग्लेशियल झील के जलस्तर, मौसम, बर्फ और भू-गतिविधियों की निगरानी में मिलेगी मदद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री...

उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा प्रारंभ

राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने की दी स्वीकृति देहरादून। उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र...

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय की समीक्षा बैठक

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक की, मंत्री ने कहा कि 452 मदरसों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा, सचिव आपदा प्रबंधन ने दल का यूएसडीएमए में स्वागत...

अब ग्लेशियल झील के जलस्तर, मौसम, बर्फ और भू-गतिविधियों की निगरानी में मिलेगी मदद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री...

उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा प्रारंभ

राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने की दी स्वीकृति देहरादून। उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र...

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय की समीक्षा बैठक

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक की, मंत्री ने कहा कि 452 मदरसों...

पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंड: डॉ. धन सिंह रावत

विकास कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी कहा, पौराणिक स्थल को जोड़ा जाएगा तीर्थाटन सर्किट से जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल...

एक माह के भीतर उद्यान विभाग को मिलेंगे 415 माली, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक   देहरादून, 13 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का...

विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

एटीआई नैनीताल के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूचना का अधिकार, लैंगिक उत्पीड़न निवारण, वेतन संबंधी प्रावधानों और आपदा प्रबंधन पर दिया जाएगा प्रशिक्षण   पौड़ी-...

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत

जिलेवार आवंटित बजट से छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं  खेलों के आयोजन, खिलाडियों के भोजन व यात्रा पर खर्च होगी धनराशि   राज्य सरकार विद्यार्थियों के...

देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

कम मतदान वाले बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज   देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और प्रत्येक...

ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह के तहत यूपीएचसी शांतिनगर में आयोजन, जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे स्वास्थ्य सहायक उपकरण और ताजे फल   देहरादून। वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह...