Wednesday, October 14, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए...

देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

कम मतदान वाले बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

 

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देहरादून जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विगत चुनावों में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।  सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत जनपद के शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने और अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

 

कम मतदान वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस

जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पूर्ति, उद्योग, खेल, श्रम, पंचायती राज, परिवहन, विद्युत, दूरसंचार, वाणिज्य कर, एमडीडीए और नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों तथा विकासखंड स्तरीय कार्यालयों को विशेष जागरूकता गतिविधियां संचालित करने को कहा है। अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका और मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

स्कूलों में छात्र परिषद चुनाव से समझाई लोकतंत्र की प्रक्रिया

स्वीप अभियान के अंतर्गत सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मसूरी में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव देने के लिए विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुरूप छात्र परिषद के चुनाव कराए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और चुनाव प्रक्रिया को समझते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता प्राप्त की।

 

जोड़ी गांव में ग्रामीणों को किया जागरूक

इसी क्रम में जोड़ी गांव में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना और आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा, सचिव आपदा प्रबंधन ने दल का यूएसडीएमए में स्वागत...

अब ग्लेशियल झील के जलस्तर, मौसम, बर्फ और भू-गतिविधियों की निगरानी में मिलेगी मदद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री...

उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा प्रारंभ

राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने की दी स्वीकृति देहरादून। उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र...

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय की समीक्षा बैठक

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक की, मंत्री ने कहा कि 452 मदरसों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा, सचिव आपदा प्रबंधन ने दल का यूएसडीएमए में स्वागत...

अब ग्लेशियल झील के जलस्तर, मौसम, बर्फ और भू-गतिविधियों की निगरानी में मिलेगी मदद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री...

उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा प्रारंभ

राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने की दी स्वीकृति देहरादून। उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र...

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय की समीक्षा बैठक

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक की, मंत्री ने कहा कि 452 मदरसों...

पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंड: डॉ. धन सिंह रावत

विकास कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी कहा, पौराणिक स्थल को जोड़ा जाएगा तीर्थाटन सर्किट से जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल...

एक माह के भीतर उद्यान विभाग को मिलेंगे 415 माली, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक   देहरादून, 13 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का...

विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

एटीआई नैनीताल के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूचना का अधिकार, लैंगिक उत्पीड़न निवारण, वेतन संबंधी प्रावधानों और आपदा प्रबंधन पर दिया जाएगा प्रशिक्षण   पौड़ी-...

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत

जिलेवार आवंटित बजट से छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं  खेलों के आयोजन, खिलाडियों के भोजन व यात्रा पर खर्च होगी धनराशि   राज्य सरकार विद्यार्थियों के...

देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

कम मतदान वाले बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज   देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और प्रत्येक...

ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह के तहत यूपीएचसी शांतिनगर में आयोजन, जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे स्वास्थ्य सहायक उपकरण और ताजे फल   देहरादून। वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह...