Wednesday, October 14, 2026
Home उत्तराखंड एक माह के भीतर उद्यान विभाग को मिलेंगे 415 माली, कृषि मंत्री...

एक माह के भीतर उद्यान विभाग को मिलेंगे 415 माली, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून, 13 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में बेमौसम बारिश एवं अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का तत्काल सटीक आकलन कर प्रभावित किसानों को बिना किसी देरी के क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, किसानों को फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से आउटसोर्स के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में स्थित राजकीय उद्यानों और पौधशालाओं में 415 माली के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि एक माह के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर विभाग को 415 माली उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इससे राजकीय उद्यानों एवं पौधशालाओं में कार्यों के संचालन को गति देने में मदद मिलेगी।

बैठक में पॉलीहाउस योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री जोशी ने स्थापना कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रदेश में पॉलीहाउस स्थापना का लगभग 38 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है शेष कार्य गतिमान है। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को पॉलीहाउस निर्माण युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नवंबर माह में कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से प्रस्तावित टी फेस्टिवल सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रमों की रूपरेखा समय से तैयार करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री जोशी ने जियो लाइन टैंक निर्माण कार्यों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में अपर सचिव एवं महानिदेशक कृषि एवं उद्यान डॉ. आनंद श्रीवास्तव, निदेशक उद्यान डॉ. आर.के. सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल,अपर निदेशक डाॅ. रतन कुमार, सीईओ औद्यानिक परिषद नरेंद्र यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा, सचिव आपदा प्रबंधन ने दल का यूएसडीएमए में स्वागत...

अब ग्लेशियल झील के जलस्तर, मौसम, बर्फ और भू-गतिविधियों की निगरानी में मिलेगी मदद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री...

उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा प्रारंभ

राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने की दी स्वीकृति देहरादून। उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र...

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय की समीक्षा बैठक

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक की, मंत्री ने कहा कि 452 मदरसों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा, सचिव आपदा प्रबंधन ने दल का यूएसडीएमए में स्वागत...

अब ग्लेशियल झील के जलस्तर, मौसम, बर्फ और भू-गतिविधियों की निगरानी में मिलेगी मदद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री...

उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा प्रारंभ

राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने की दी स्वीकृति देहरादून। उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र...

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय की समीक्षा बैठक

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक की, मंत्री ने कहा कि 452 मदरसों...

पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंड: डॉ. धन सिंह रावत

विकास कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी कहा, पौराणिक स्थल को जोड़ा जाएगा तीर्थाटन सर्किट से जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल...

एक माह के भीतर उद्यान विभाग को मिलेंगे 415 माली, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक   देहरादून, 13 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का...

विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

एटीआई नैनीताल के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूचना का अधिकार, लैंगिक उत्पीड़न निवारण, वेतन संबंधी प्रावधानों और आपदा प्रबंधन पर दिया जाएगा प्रशिक्षण   पौड़ी-...

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत

जिलेवार आवंटित बजट से छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं  खेलों के आयोजन, खिलाडियों के भोजन व यात्रा पर खर्च होगी धनराशि   राज्य सरकार विद्यार्थियों के...

देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

कम मतदान वाले बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज   देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और प्रत्येक...

ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह के तहत यूपीएचसी शांतिनगर में आयोजन, जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे स्वास्थ्य सहायक उपकरण और ताजे फल   देहरादून। वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह...