Saturday, May 2, 2026
Home उत्तराखंड आरटीए बैठक में हुए यह मेहत्वपूर्ण निर्णय

आरटीए बैठक में हुए यह मेहत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून के गढ़वाल कमिश्नर कार्यालय में प्रदेश भर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आरटीए की बैठक की गई जिसमें पूरे प्रदेश से तमाम आरटीओ अधिकारी मौजूद रहे ।बैठक में कई नियम लागू किए गए हैं वहीं कई पर संशोधन किया गया है

बैठक में बड़ी बसों को लेकर यह निर्णय लिए गए 

• वर्तमान में जनपद देहरादून के 10 मार्गों पर नगर बस सेवा के अन्तर्गत 156 बसों का संचालन किया जा रहा है एवं दो मार्गों पर वाहन स्वामियों द्वारा संचालन बंद कर दिया गया है उन मार्गों पर छोटी ओमनी बसों के संचालन हेतु सर्वे करवाकर प्रस्ताव प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा

· शहर में प्रदूषण एवं आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नए परमिटो पर नई बस की नीति को ही जारी रखने का लिया गया है। यदि कोई पुरानी बस लेकर परमिट लेने आरटीओ पहुंचता है तो उसे परमिट नही दिया जायेगा , केवल नई बसों पर ही नए परमिट दिए जाने का निर्णय आरटीए की बैठक में लिया गया है ।

·ऐसे मार्गों पर जहां पर सिटी बसों द्वारा सम्पूर्ण मार्ग पर नियमित सेवा नहीं दी जा रही है उनके विस्तारित मार्ग की पुनः समीक्षा करते हुए मार्ग कटौती/विस्तार की आवश्यक कार्यवाही संपादित की जाएगी ताकि आमजन को सुलभ एवं सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा सके ।

जनपद में नवसृजित मार्ग पर वाहन स्वामियों को वाहन संचालन हेतु प्रेरित करने की दृष्टि से आवश्यक सहयोग प्रदान करने के साथ ही आवश्यकतानुसार मार्ग को विस्तारित करने पर भी विचार करने का भी निर्णय लिया गया है।

शहर में संचालित छोटी/ ओमनी बसों को लेकर भी RTA की बैठक में निर्णय लिए गए 

·पूर्व में प्राधिकरण द्वारा जनपद देहरादून के अंतर्गत संचालित विक्रमों को छोटी ओमनी बस में प्रतिस्थापित कर स्टेज कैरिज प्रदान किए जाने के लिए गए निर्णय के क्रम में प्राधिकरण द्वारा विचारोंप्रांत यह निर्णय लिया गया है कि विक्रम संचालकों को अंतिम मौका प्रदान करते हुए कुछ अतिरिक्त समय प्रदान किया जाए एवं तत्पश्चात रिक्तियों के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों के क्रम में आमजन को परमिट प्रदान कर दिए जाए।

·देहरादून जनपद के साउथ ईस्ट जोन की जनता को सुलभ एंव सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु झाझरा-प्रेमनगर- रायपुर मार्ग पर संचालित अस्थाई परमिटों पर संचालित बसों को शमशेरगढ तक संचालित किये जाने हेतु मार्ग का विस्तार किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के अतिरिक्त परेड ग्राउण्ड मार्ग पर संचालित छोटी ओमीनी बसों का मार्ग का विस्तार करते हुये रोटेशन के आधार पर उक्त वाहनों का संचालन मालसी पुलिया / भरतू चौक तक किये जाने का निर्णय लिया गया है।

ई-रिक्शा को लेकर निर्णय

• ई रिक्शा वाहनों की संख्या, संचालन क्षेत्र एंव ई रिक्शा के पंजीयन को नियमित किये जाने हेतु एक संयुक्त कमेटी का गठन कर, समिति की आख्या प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। यह कमिटी क्षेत्रों के अंतर्गत ई रिक्शा को रजिस्टर करेगी साथ ही यह भी देखेगी कि उस क्षेत्र में कितने ई रिक्शाओं को संचालन की अनुमति दी गई है और कितने रिक्शा वहां पर संचालित किए जा रहे हैं।

पर्वतीय मार्गों को लेकर आरटीए के निर्णय

• संभाग के पर्वतीय मार्गों पर नई गति सीमा के निर्धारण को अनुमोदन प्रदान किया गया। न्यूनतम 20 km प्रति घंटे और अधिकतम 45 km प्रति घंटे के रफ्तार है तय की गई गति सीमा , स्पीड रडार गन की मदद से आरटीओ रखेगा विशेष निगरानी , नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही का प्रावधान

• उत्तरकाशी नगर पालिका में बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु दो बसों को परमिट जारी करने का निर्णय लिया गया।

· ट्रैवल एजेंसी के कारोबार में लगे व्यवसायियों/व्यक्तियों को अनुज्ञप्ति जारी करने हेतु सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण को अधिकृत किया गया।

उत्तराखंड में पर्यटन के दृष्टिगत ट्रैवल एजेंसी का काम खोलने के लिए नियमों में संशोधन किया गया है , अगर कोई ट्रैवल एजेंसी का काम करना चाहता है तो कम से कम 5 गाड़ियां उसके पास होनी चाहिए , जरूरी नही कि वह खुद वाहन स्वामी हो , लीज पर गाड़िया लेकर भी ट्रैवल एजेंसी का काम किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...

देहरादून में वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन

दून बौद्ध समिति ने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में वार्षिक वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया।...