Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड सोमनाथ मैदान में अग्निवीर बनने के लिए दौड़े एक हज़ार अभ्यार्थी नौजवान

सोमनाथ मैदान में अग्निवीर बनने के लिए दौड़े एक हज़ार अभ्यार्थी नौजवान

कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड में मंगलवार 20 जून से प्रारंभ हुई अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ 1.6 किलोमीटर की दौड़ के साथ हुआ, जिसके बाद दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का बीम , 9 फीट गड्ढा तथा ज़िग ज़ैग बैलेंस टेस्ट हुआ। तत्पश्चात उनके ऊंचाई , सीना तथा वजन मापने की प्रक्रिया चली। आरंभ हुई भर्ती रैली में अल्मोड़ा जिले के चार तहसीलों (भिकियासेन, चौखटिया , द्वाराहाट व सल्ट) के लगभग एक हज़ार अभ्यार्थियों की परीक्षा ली गई।

इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा ने बताया कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से रानीखेत में चल रही मौजूदा अग्निवीर भर्ती रैली के बाद समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार्मा के पदों के चयन के लिए दो और भर्ती रैलियां जुलाई के पहले पखवाड़े में रानीखेत में ही आयोजित की जाएंगी, ताकि इन प्रदेशों के युवाओं को सेना में रहकर देश सेवा का भरपूर सुअवसर मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले कुछ महीनों में उत्तराखंड के नवयुवको के लिए लैंसडाउन तथा चंपावत में भी भर्ती रैलियां कराई जाएंगी।

रानीखेत में 20 जून से आरंभ हुई अग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रशासन तथा पुलिस की ओर से अभ्यर्थियों के लिए आवास आदि की व्यवस्था की गई थी। तड़के ढाई बजे से ही अभ्यार्थी ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान के बाहर लाइन में खड़े होने शुरू हो गए थे। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानीखेत एस एच ओ की निगरानी में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। संयुक्त मैजिस्ट्रेट जय किशन के निर्देशन में नायब तहसीलदार की अगुवाई वाला उड़नदस्ता दल भी लगातार निगरानी में जुटा रहा।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...