Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड तबादला नीति को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से ट्रांसफर के नाम...

तबादला नीति को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से ट्रांसफर के नाम पर खेला जा रहा खेल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर पंचायती राज निदेशालय में हुए तबादलों एवं पोस्टिंग पर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा नियमों को ताक में रखकर गत माह में तबादले किए गए जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि किसी चहेते को एडजेस्ट करने के लिए तबादला नीति को ताक पर रखकर इधर से उधर स्थानांतरित किया गया ।

उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि नरेंद्र नगर (टेहरी गढ़वाल) सहायक विकास अधिकारी श्री राकेश शर्मा को पहले तो देहरादून के डोईवाला में स्थानांतरित किया गया फिर उसमें संशोधन करते हुए उन्हें पंचायत निरीक्षक उद्योग से सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर जनपद देहरादून में स्थानांतरित किया गया उन्होंने कहा जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय देहरादून में कार्यरत सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी दिनांक 31 10 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने से पहले ही श्री राकेश शर्मा को इस पद के लिए नियुक्त कर देहरादून के कार्यालय में संबंध कर दिया उन्होंने कहा यह तो साफ-साफ दिखाई देता है कि यहां ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर घोटाला हुआ है ।

उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसा क्या कारण था कि पहले तो श्री शर्मा को टिहरी गढ़वाल से देहरादून के विकासखंड डोईवाला में नियुक्त किया गया और उसके तुरंत बाद उन्हें देहरादून के कार्यालय में जहां की अभी जगह खाली नहीं है वहां अटैच कर दिया गया उन्होंने कहा कि पंचायतीराज के निदेशक ना जाने क्यों मनमानी कर नियमों को ताक पर रख रहे हैं और पंचायतीराज मंत्री श्री सतपाल महाराज जी भी इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे हुए हैं उन्होंने कहा कि बहुत से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी जिलों में नियम विरुद्ध संबंध भी किया गया है यहां यह विचारणीय है कि पर्वतीय जिलों में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है लेकिन निदेशालय पंचायती राज द्वारा ऐसे कई कर्मचारियों के नियम विरुद्ध संबंधी करण पर्वतीय जिलों से मैदानी जिलों में किए गए हैं जिनके कारण पर्वतीय क्षेत्र में आम जनमानस को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा जबकि कार्मिक अनुभाग 2 के शासनादेश संख्या 1155/ xxx( 2)2007 दिनांक 28 जून 2007 जो विभिन्न विभागों में संबद्ध किए गए कार्मिकों का संबंधी करण समाप्त किए जाने विषयक है मे स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि किसी भी विभाग के किसी भी दशा में कार्मिकों का संबंधीकरण ना किया जाए ।

उन्होंने कहा इस प्रकार से नियमों एवं ट्रांसफर नीति को ताक पर रखकर पंचायती राज निदेशालय द्वारा जो काम किया गया है उससे साफ नजर आता है की किसी लालच के चलते ही ऐसे नियम विरुद्ध कार्य किए गए हैं उन्होंने उक्त सभी पोस्टिंग तबादलों को तुरंत निरस्त किए जाने की मांग की ।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस को निरस्त नहीं किया तो इस पर आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी पंचायती राज निदेशालय एवं राज्य सरकार की होगी ।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...