Saturday, May 2, 2026
Home उत्तराखंड हरेला पर्व की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर DM ने अधिकारीयों को...

हरेला पर्व की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर DM ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में हरेला पर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नोडल विभाग, वन विभाग के अधिकारियों से हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को जनपद में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हरेला पर्व के अवसर पर समस्त शैक्षणिक सस्थान, स्कूल, कॉलेज विभागों को अपने कार्यालय परिसर में 10 पौधे अनिर्वाय रूप से रोपित करने का लक्ष्य दिया जाए तथा जिन कार्यालयों के पास अधिक जगह है वह 50 पौधे अपने परिसरों में रोपित करेंगे।

उन्होंने एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई, लोनिवि, के अधिकारियों को अपनी-अपनी भूमि पर वृहद्ध रूप से वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन पौधों को रोपित किया जा रहा है उनके संरक्षण की व्यवस्था भी कर ली जाए। उन्होंने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल रायपुर रोड़ निकट क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व को मनाते हुए जनपद में वृहद्ध स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए इसके लिए नोडल विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...

देहरादून में वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन

दून बौद्ध समिति ने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में वार्षिक वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया।...