Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की मैनुअल पुलिसिंग का अचूक प्रहार- गिरफ्त में...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की मैनुअल पुलिसिंग का अचूक प्रहार- गिरफ्त में आया एक लाख का ईनामी बदमाश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि उत्तराखण्ड में गैंगस्टर और कुख्यात ईनामी को हर हाल में गिरप्तार करने के उच्चाधिकारीयों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ कुख्यातों की सूची बनाकर उनकी गिरप्तारी कर रही है। जिसके लिये एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा प्रत्येक ईनामी और गैंगस्टर पर कार्ययोजना बनाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अब तक 39 कुख्यात ईनामी अपराधी एसटीएफ द्वारा गिरपतार किये जा चुके हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल द्वारा पकड़े गये एक लाख के ईनामी अपराधी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि पिछले वर्ष 16.10.22 को जनपद हरिद्वार के क्षेत्र थाना लक्सर की चीता पुलिस के जवानो को पर लूट के ईरादे से आये हुये है बदमाशों द्वारा चीता पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नीयत से कई राउण्ड फायर किए थे जिसमें कानि0 पंचम के और कानि0 राजेन्द्र सिंह घायल हो गए थे।

इस घटना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 05 बदमाश 1. साबिर 2. अताउल खान 3. नौशाद 4. जावेद व 5 फुरकान प्रकाश में आये। जिनमें घटना के कुछ अंतराल में पुलिस द्वारा तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दो अन्य बदमाशो फरार चल रहे थे

मुख्य अपराधी फुरकान एवं जावेद घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले इस घटना में फरार एक लाख के ईनामी बदमाश फुरकान को एसटीएफ द्वारा बिहार से गिरप्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। इस घटना में एक अन्य अत्यन्त शातिर बदमाश जावेद जिस पर बहुत सारे संगीन अपराध दर्ज हुये है। इसके द्वारा भी पुलिस चीता कर्मियों पर फायर किया गया था तथा लगातार फरार चल रहा था। जिसके गिरफ्तारी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा 01 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 द्वारा इस अपराधी को भी पकड़ने के लिये एक सुगठित रणनीति बनाते हुये अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी एस0टी0एफ0 के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गयी जिनके द्वारा मैनुवली इस अपराधी के सम्बन्ध में सूचनाओं को संकलित करना प्रारम्भ किया तथा टीम विगत वर्ष 2022 से ही उक्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थी व हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि पर दबिश दी जा रही थी। अपराधियों द्वारा किसी भी मोबाईल आदि का प्रयोग नही किया जा रहा था ना ही अपने घर/रिष्तेदारो/जान पहचान वालो से किसी भी प्रकार से सम्पर्क किया जा रहा था। मुख्य अभियुक्त जावेद को लेकर एसटीएफ द्वारा दुबारा से रणनीति बनायी गयी मैनुवल पुलिंसिग अपनाते हुये जावेद का फेमिली चार्ट बनाकर प्रत्येक सदस्यों की निगरानी की जा रही थी इसी दौरान जानकारी प्राप्त कि जावेद का एक भाई विकासनगर कालसी मे आम के बगीचे मे काम कर रहा है पुलिस द्वारा इस पर भी नजर रखी जा रही थी फिर इसी दौरान यह जानकारी मिली कि जावेद की ससुराल कुंजाग्रांट, विकासनगर मे है एसटीएफ पुलिस टीम को विगत कुछ दिन पूर्व से उस क्षेत्र में डेरा डाले हुई थी व अंदेशा था कि जावेद अपनी पत्नी को मिलने कभी कभी आता है।

आज दिनांक 18/07/2023 एसटीएफ को जानकारी मिली कि जावेद ग्राम कुंजा विकास नगर में अपनी ससुराल में आया हुआ है इस सूचना पर एसटीएफ की टीम निरीक्षक अबुल कलाम के नेतृत्व मे विकासनगर गयी व थाना विकासनगर की स्थानीय पुलिस की मदद लेकर एसटीएफ की टीम द्वारा जावेद के ससुराल मे दबिश दी गयी तो जावेद पुलिस देखकर पीछे दीवार कूदकर भागने लगा जिसे मौके पर ही पकड़ लिया व थाना लकसर के मुकदमा अपराध संख्या मु0अ0स0 991/22 धारा- 307/145/148 भादवि मे गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...