Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र का तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुई...

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र का तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुई विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूडी

राजस्थान की मेजबानी में पहली बार राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से झीलों की नगरी उदयपुर में हो रहा है। जिसका शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।

आपको बता दे की सम्मेलन में शामिल होने के लिए देश के 17 विधानसभा अध्यक्ष, 13 विधानसभा उपाध्यक्ष, 3 विधान परिषद सभापति और 5 विधान परिषद उप सभापति सहित कई डेलीगेट्स यहां पहुंचे हुए हैं।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की सदस्य उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उदयपुर पहुंची जहां उन्होंने सम्मेलन से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कार्यकारी सदस्य की बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मेजबानी कर रहे राजस्थान विधानसभा द्वारा सभी सदस्यों को राजस्थान की पारंपरिक पगड़ी भेंट की गई। सम्मेलन का मुख्य विषय डिजिटल युग में लोकतंत्र और सुशासन को सुदृढ़ करना रखा है।

इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस मौके पर मौजूद रहे। लंदन स्थित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ मुख्यालय के अध्यक्ष इयान लिडेल ग्रेंजर भी मौजूद रहे और अपना सम्मेलन के शुभारंभ के अवसर पर अपने विचार रखे।

अपने उद्घाटन संबोधन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा की सूचना प्रौद्योगिकी व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग से विधानमंडलों को जनता के और अधिक नजदीक लाने तथा पारदर्शिता-जवाबदेही बढ़ाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

लोकतांत्रिक संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि डिजिटल माध्यम से विधान मंडलों में जनता की भागीदारी बढ़े। उन्होंने कहा की गांव-ढाणी के लोग जब सदन में उठे मुद्दों व प्रश्नों, वहां हुई चर्चाओं तथा जनप्रतिनिधियों के कार्यों के बारे में जानेंगे तो वे स्वयं से जुड़े विषयों पर अधिक जागरूक होंगे।

सदन जन-भावनाओं की अभिव्यक्ति के केंद्र हैं। लोकतंत्र की यात्रा में सदनों के माध्यम से ही जनता के अभाव दूर हुए हैं, देश विकास की राह पर बढ़ा है। आवश्यक है कि सदन में चर्चा में आए विषयों को सरकार सकारात्मकता से ले।

ऐसे चलेंगे सत्र- इन विषयों पर मंथन

9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन आज और कल 22 अगस्त को कुल दो सत्रों में आयोजित हो रहा है। पहले सत्र में ‘डिजिटल सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस की दिशा में जनप्रतिनिधियों के कौशल’ और ‘वर्तमान युग की चुनौतियों में जनप्रतिनिधित्व’ जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसी तरह से दूसरे सत्र में ‘लोकतान्त्रिक संस्थाओं के माध्यम से देश को मजबूत करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...