Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड नियंत्रण में है डेंगू फिर भी बरतें सावधानीः डॉ. धन सिंह रावत

नियंत्रण में है डेंगू फिर भी बरतें सावधानीः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे में डेंगू संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जिसके फलस्वरूप इस वर्ष डेंगू संक्रमण के कम ही मामले समाने आये हैं। अब तक पूरे प्रदेश में 464 डेंगू के रोगी रिपोर्ट किये गये हैं, जिनमें 394 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश के आठ जनपदों में अब तक एक भी डेंगू मरीज नहीं मिला है। वहीं रिपोर्ट किये गये डेंगू मरीजों में सर्वाधिक 330 डेंगू संक्रमित देहरादून जनपद में सामने आये।

प्रदेशभर में डेंगू संक्रमित रोगियों को सभी चिकित्सा इकाईयों में बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। साथ ही सभी ब्लड बैंकों को अलर्ट मोड़ पर रहने और डेंगू मरीजों को समय पर प्लेट्सलेट उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण को जनपद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने एवं लगातार मॉनिटिरिंग के निर्देश सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये गये हैं।

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अन्य रेखीय विभागों के साथ प्रदेशभर में डेंगू संभावित जनपदों एवं क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है। जिसका नतीजा यह है कि इस वर्ष अब तक प्रदेश में डेंगू संक्रमण के मामले पिछले वर्ष की अपेक्षा कम सामने आये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि आतिथि तक प्रदेशभर में 464 डेंगू के मरीज समाने आये हैं जिसमें से 394 उपचार के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। डेंगू पीड़ित रोगियों में 330 जनपद देहरादून, 67 नैनीताल, 29 पौड़ी, 37 हरिद्वार व एक रोगी चमोली जनपद में सामने आया है। जबकि प्रदेश के अन्य आठ जिलों में अभी तक एक भी डेंगू मरीज समाने नहीं आया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों, नगर निकायों एवं वार्डों में नियमित रूप से जन जागरूकता अभियान चलाने तथा डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने बताया कि भले ही प्रदेश में डेंगू संक्रमण की दर समान्य से कम है फिर भी आम लोगों को डेंगू को लेकर पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। डा. रावत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अपने घरों व आस-पास पानी जमा न होने दें तथा सप्ताह में एक दिन जमा पानी को साफ करने का अभियान चलायें। उन्होंने डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अपने नजदीकी अस्पताल पहुंच कर जांच कराने का भी अह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सूबे में डेंगू मरीजों के उपचार के लिये ब्लड व प्लेटलेट्स की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। इसके लिये सभी विभागीय अधिकारियों, निजी एवं सरकारी ब्लड बैकों के संचालकों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में कुल 59 ब्लड बैंक संचालित किये जा रहे हैं, जिनमें से 23 राज्य सरकार, 04 केन्द्र सरकार एवं 32 निजी एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। इसके अलावा सूबे में 39 ब्लड कम्पोनेंट सेपरेसन यूनिट संचालित किये जा रहे हैं जिनमें से जनपद देहरादून में अकेले 11 यूनिट दून अस्पताल, एम्स ऋषिकेश, महंद इंद्रेश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, आईएमए ब्लड बैंक, क्रिस्चियन अस्पताल हर्बटपुर, ग्राफिक एरा अस्पताल, सिटी ब्लड बैंक, सुभारती अस्पताल व कैलाशअ अस्पताल में संचालित की जा रही है जहां पर प्लेटलेट्स तैयार की जाती है। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में 08, नैनीताल में 04, ऊधमसिंह नगर में 13, पौड़ी में 02 तथा पिथौरागढ़ में 01 यूनिट संचालित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...