Friday, June 19, 2026
Home उत्तराखंड कुदरत ने रचाया हत्या का खेल, चाकू से गला रेत कर की...

कुदरत ने रचाया हत्या का खेल, चाकू से गला रेत कर की गयी युवक की निर्मम हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

बीते 10 सितम्बर को चाकू से गला रेत कर की गयी युवक की निर्मम हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अजाम देने वाले दो अभियुक्तो (बहन-भाई) को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार, कर लिया, अभियुक्तो के पास से मृतक की कार व घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद, प्रेम प्रसंग में शादी न‌ करने के चलते अभियुक्तो ने रची थी हत्या की साजिश

हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का निरीक्षण करने पर युवक का गला काटा होना पाया गया तथा होटल में मृतक युवक द्वारा ही अपनी आईडी पर ही कमरा लेना तथा मृतक के साथ एक लड़का और एक लड़की का साथ आने का भी पुलिस को पूछताछ में पता चला, मृतक की आईडी से उसकी शिनाख्त कपिल चौधरी पुत्र सत्य चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रुप में हुयी ।

घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया तथा मृतक के भाई रणवीर चौधरी की तहरीर पर थाना मसूरी पर FIR NO-54/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते  सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर एवं अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी मसूरी देहरादून के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मसूरी के नेतृत्व में एसओजी देहरादून सहित तीन टीमो का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थल पर काम करने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गयी व घटनास्थल तथा आने व जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। सीसीटीवी कैमरो की छानबीन में  UK17B2632 स्विफ्ट डिजायर फ़्लैश हुआ जिसके सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त कार का मृतक की ही निकली। सीसीटीवी फुटेज को मृतकों के परिजन को दिखाने पर मृतक के परिजनों द्वारा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही लडकी की पहचान दिल्ली निवासी कुदरत के रुप में की गयी। जिस पर तत्काल एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया जहां पर उक्त लड़की के अपने भाई अब्दुल्ला के साथ फरार होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तो के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुये मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही गाड़ी के जाने वाले मार्गो को तस्दीक करते हुये मार्ग में पड़ने वाले सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक किया गया तीनो टीमो द्वारा आपसी तालमेल से कार्य करते हुये आज 12-9-23 की प्रातः मुखबीर की सूचना पर घटना में शामिल दोनो अभियुक्तो अब्दुल्ला तथा कुदरत को मृतक की गाड़ी UK17B2632 के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा खुद को भाई –बहन होना बताया गया । जिनकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामग्री को बरामद की गई। अभियोग में पुलिस द्वारा धारा 201 भादवी की बढोतरी की गयी।

पूछताछ में अभियुक्ता कुदरत ने बताया कि कपिल चौधरी से उसकी मुलाक़ात दिल्ली में करोलबाग मार्केट में पहली बार करीब दो साल पहले मोबाईल की दुकान में हुई थी। जहां से बातचीत शुरू होने पर काफी बाते होने लगी व हम एक दूसरे को चाहने लगे। कपिल अक्सर दिल्ली आकर अभियुक्ता से मिलता रहता था। मृतक कपिल ने शादी करने का वादा किया पर अपने घरवालों के कहने पर कहीं और शादी करने जा रहा था, अभियुक्ता कुदरत ने बताया कि वह कपिल से बहुत प्यार करती थी तथा उसके द्वारा कही और शादी किये जाने की बात उसने अपने छोटे भाई अब्दुल्ला को बतायी तो वह बहुत गुस्सा हुआ। इस पर दोनो भाई बहन ने मिलकर कपिल चौधरी को जान से मारने की योजना बनाई योजना के तहत  कपिल को फोन कर मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया और वहाँ सेउसे मसूरी घुमाने के लिए कहा अभियुक्त अब्दुल्ला और अभियुक्ता कुदरत मृतक कपिल के साथ हरिद्वार से मसूरी आ गये और बीती 09 सितम्बर को सुबह के समय मसूरी से कुछ पहले भट्टा फॉल के समीप होटल रोटी चाय सेवन नाईट होटल में रूम न0-106 में रूके। योजना के तहत मेरे भाई अब्दुल्ला ने रात को समय करीब चार बजे के आस पास गहरी नींद में सोते समय कपिल का चाकू से गला काट दिया। कपिल के मरने के बाद दोनो ने उसके शव को बैड के नीचे छुपा दिया तथा खून से सनी चादर , तकिये के कवर व चाकू को होटल के पीछे झाडियों में फेक दिया । इसके बाद दोनों अभियुक्तों ने कपिल की बिना लेकर होटल वालों को बिन बताये वहां से भाग गये, और कार हरिद्वार किसी अनजान स्थान पर खड़ी कर दी और अपने घर दिल्ली चले गये ।  कार को वापस हरिद्वार से लेने आने के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया

RELATED ARTICLES

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

गणेश गोदियाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने वाली रिया थापा के परिजनों से मुलाकात कर...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाली उत्तराखंड...

प्रदेश के जलागम प्रबन्धन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री ने कहा कि प्रदेेश के पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु चाल-खाल के माध्यम से जलागम प्रबन्धन विभाग द्वारा जल संरक्षण...

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा...

कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

देहरादून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के...

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी

कोटद्वार। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार के प्राइड मॉल के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड...