Friday, June 19, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने विभागों में हुए कार्यो को लेकर...

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने विभागों में हुए कार्यो को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में की प्रेस वार्ता

भाजपा मुख्यालय में वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों के मुक़ाबले प्रदेश में वनाग्नि की घटनाएँ एक चौथाई रह गयी है और मानव वन्यजीव संघर्षों में होने वाली जनहानि भी 61 फीसदी तक कम हो गयी है | साथ ही बताया कि अब हमारा फोकस जनसहभागिता से बड़ी संख्या में रोजगार सृजन पर है |

प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाली सरकार के मंत्रियों की पत्रकार वार्ता श्रंखला के क्रम में आज वन, पर्यावरण, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री श्री उनियाल ने अपने विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी दी | उन्होने कहा, हमारा प्रयास है किस तरह वनों को आम आदमी से पुनः जोड़ा जाये ताकि वह अपने आसपास के वन, पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी का भाव रखते हुए उससे अपनी आजीविका में वृद्धि करे | वनाग्नि राज्य के लिए बड़ी समस्या थी जिसके लिए हमारे द्धारा वन प्रबंधन समिति ग्राम स्तर पर बनाई गयी विशेषकर जहां पर जंगल में आग की घटनाएँ बहुत ज्यादा होती थी | इस कमेटी में ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल, युवक मंगल के अध्यक्ष, राजस्व एवं वन विभाग के कर्मचारियों को रखा गया है | इसी का नतीजा है कि 2021-22 में जंगल में आग की घटनाओं में 50 फीसदी की कमी हम लाये और इस वर्ष में 20 फीसदी तक लाने में सफल हुए हैं | इन कमेटियों के संचालन के लिए प्रति कमेटी 40 हज़ार की राशि सरकार द्धारा दी जा रही है, साथ अच्छा करी करने वाली कमेटियों को एक लाख की धनराशि से पुरस्कृत भी किया जा रहा है | इनके बेहतर संचालन के लिए वनों से अतिरिक्त माध्यमों से होने वाली आय का मात्र 10 फीसदी हिस्सा ही सरकार लेगी बाकी सभी राशि वनों के प्रबंधन एवं गाँव की आजीविका बढ़ाने में खर्च किए जाएँगे | उन्होने बताया कि मानव और वन्य जीव संघर्षों की घटनाओं को भी कम करने के लिए सरकार ने अनेकों प्रयास किए है | ऐसी घटनाओं में जनहानि कम से कम हो, उसके लिए विभाग द्धारा वन्यजीव को आदमखोर चिन्हित करने की कार्यवाही को गति दी गयी है जिससे जनहानि की घटनाओं में 61 फीसदी और घायलों की संख्या में 40 फीसदी तक की कमी आई है |

वन मंत्री ने बताया कि पहले 25 प्रजाति के वृक्षों को छोड़ कर सभी वृक्षों को काटने पर प्रतिबंध था, लेकिन हमारी सरकार व्यवहारिक दिक्कतों को समझते हुए मात्र 21 वृक्षों को छोड़ कर सभी वृक्षों को काटने की अनुमति देने जा रही है, जिसमे चीड़ का पेड़ भी होगा | इसी तरह गैरसेण में हुई कैबिनेट में पेड़ काटने के अपराध को जेल की सजा से मुक्त करने के नियम के चलते भूमाफियाओं द्धारा दुरुपयोग की संभावनाओं के मद्देनजर सरकार इसमे संशोधन करते हुए, निजी वन एवं फलों के बगीचों को इससे बाहर करने जा रही है | वन विभाग ग्राम स्तर पर एको डेवलपमेंट कमेटी बनाने जा रही है जो अपने आस पास के जंगलों में हर्बल खेती, लीसा उत्पादन, टूरिस्ट डेस्टिनेसन विकसित कर और अन्य माध्यमों से आय बनाकर गाँव के विकास एवं अपनी आजीविका पर खर्च कर सकती है |

तकनीकी विभाग की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्धारा 7 राज्य सरकार के और एक टीएचडीसी के कॉलेज की पी ओ डी के चेयरमेन पद से विभागीय मंत्री को निकालकर, उनमे 6 कॉलेज को विश्वविधायलय के अधीन कर उन्हे यूनिवेर्सिटी कैंपस बनाया गया है | जिसके चलते उन्हे नए कोर्स चलाने के लिए बार बार AICTE की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी | इसी तरह विधानसभा में सरकार ने 3 इंटीग्रेटेड कॉलेज बनाने की बात काही थी जिसमे डिप्लोमा, डिग्री एवं आँय सेर्टिफिकेट कोर्स एक साथ कराये जाएँ | फिलहाल इसमे चिन्हित स्तनों में देहारादून, नरेंद्र नगर और काशीपुर में से नरेंद्र नगरा मे काम श्रु हो गया है और अगले वर्ष से यह प्रारम्भ हो जाएगा | भाषा विभाग के तहत हिन्दी के अतिरिक्त गढ़वाली एवं कुमायुनी बोली में भी कवि सम्मेलन आयोजित किए गए हैं | साथ ही गढ़वाली, कुमायुनी के अलावा राज्य मे प्रयोग होने वाली सभी भाषाओं के साहित्यकारों को प्रतिवर्ष पुरस्कृत किया जाएगा |

RELATED ARTICLES

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

गणेश गोदियाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने वाली रिया थापा के परिजनों से मुलाकात कर...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाली उत्तराखंड...

प्रदेश के जलागम प्रबन्धन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री ने कहा कि प्रदेेश के पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु चाल-खाल के माध्यम से जलागम प्रबन्धन विभाग द्वारा जल संरक्षण...

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा...

कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

देहरादून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के...

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी

कोटद्वार। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार के प्राइड मॉल के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड...