Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड पंतनगर में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित होने वाले...

पंतनगर में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्रीअन्न महोत्सव को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 7 व 8 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बुद्धवार को जीबी पंत यूनिवर्सिटी के नाहेप सभागार में अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। श्री जोशी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि 7 और 8 अक्तूबर को हल्द्वानी में श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अन्न महोत्सव में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों को दिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जीबी पंत कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कृषि तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि श्री अन्न महोत्सव आगामी 07-08 अक्टूबर को हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे श्रीअन्न महोत्सव में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मिलट्स प्रदेशों के कृषि मंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मंत्री ने कहा मिलेट्स के प्रोत्साहन और उसको बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा देहरादून मुख्यमंत्री आवास और गैरसैंण में मिलेट भोज का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार सरकार द्वारा पहला मिलेट्स महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रि गणों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक- कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। श्री अन्न महोत्सव में मिलेट से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में कृषक शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव में तकनीकी सत्र इन्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च द्वारा प्रस्तुतिकरण एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट किसानों भी सम्मानित भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...