Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड महिला आरक्षण के समर्थन करने वाली कांग्रेस अब भ्रम फैलाकर कर रही...

महिला आरक्षण के समर्थन करने वाली कांग्रेस अब भ्रम फैलाकर कर रही मातृ शक्ति का अपमान: रेखा वर्मा

  • महिला आरक्षण पर कांग्रेस के वक्तव्य साबित कर रहे महिला विरोधी चेहरा

 

भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पर भ्रमित करने वाली बयानबाजी को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए, मातृ शक्ति को सावधान किया हैं। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने आरोप लगाया कि यही लोग संसद में महिलाओं की नाराजगी के डर से पक्ष में वोट करते हैं और बाहर आकर इस ऐतिहासिक निर्णय पर भ्रम फैलाकर उनका अपमान करते हैं ।

 

तीन दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास पर आई रेखा वर्मा ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि महिला आरक्षण पर उनके बयान साबित करते हैं कि वे महिला सशक्तिकरण के विरोधी हैं । संसद में उन्होंने बेमन से इस कानून को समर्थन दिया है क्योंकि उनमें मातृ शक्ति की नाराजगी मोल लेने की हिम्मत नहीं थी । उन्होंने कहा, जो लोग संसद में पास इस ऐतिहासिक निर्णय पर तमाम किंतु-परंतु लगाकर संशय खड़ा करने और भ्रमित करने का काम कर रहे हैं उन्होंने सत्ता में रहते 27 साल कुछ नही किया । भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए भी 2010 में राज्यसभा में इस बिल को समर्थन देकर तत्कालीन कांग्रेस गठबंधन सरकार का हौसला बढ़ाया था, लेकिन अपनी ही सहयोगी पार्टियों सपा और राजद से घबराकर इनकी लोकसभा में बिल पास कराने की हिम्मत नही हुई । यही लोग तत्काल आरक्षण लागू करने और अन्य तमाम आपत्तियां लगा रहे हैं। उनके पास तो तीन दशक तक खुला मौका था जब वह अपने हिसाब से कानून बना सकते थे। लेकिन उन्होंने कभी कुछ प्रयास नही किया और अब पीएम मोदी ने देश की माताओं बहनों को सम्मान देने और सशक्त करने वाला युग परिवर्तनकारी निर्णय भी उन्हें हजम नही हो रहा है ।

 

श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि सर्वसमित्ति से लिए गए संसद के ऐतिहासिक निर्णय को कांग्रेस नेताओं का जुमला बताना शर्मनाक है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, यदि इतनी ही समस्या उन्हें थी तो जनता में अपनी इमेज बनाए रखने के लिए संसद में बिल को क्यों समर्थन दिया । अब जब कानून पास हो गया है तो सहयोग करने के बजाय अनर्गल बयानों और भ्रामक जानकारी फैलायी जा रही है । उन्होंने कहा कि ये लोग महिला अधिकारों के दमन को लेकर संसद से शाहबानो प्रकरण की तरह बिल तो ला सकते हैं लेकिन उनके सशक्तिकरण का कानून नही दे सकते। साथ ही उन्होंने माताओं और बहिनों से विशेष रूप से विपक्ष की इस महिला विरोधी साजिश से सावधान रहने की अपील की है ।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...