Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड खेल मंत्री ने युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही सभी योजनाओं...

खेल मंत्री ने युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही सभी योजनाओं का लिया फीडबैक

  • प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित किये गए ओपन जिम की जियो टैगिंग 15 अक्टूबर तक पूर्ण करें: रेखा आर्या

 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में आज विभागीय मंत्री रेखा आर्या द्वारा विडीयो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारियों एवं जिला क्रीड़ाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

 

बैठक में मंत्री द्वारा खेल विभाग के अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना व मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के सम्बन्ध में सभी जनपदों से योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति के सम्बन्ध में चर्चा की गई जिसमें राज्य के सभी जनपदों में 8 से 14 आयुवर्ग एवं 14 से 23 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के चयन एवं उन्हें उक्त योजना के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में प्रगति रिपोर्ट मांगी गई । मंत्री आर्या द्वारा सभी जिला क्रीड़ाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जनपदों में खिलाड़ियों का चयन हो चुका है उन्हें तत्काल धनराशि उपलब्ध करा दी जाए एवं प्रदान की गई धनराशि से खिलाड़ियों द्वारा क्या उपयोग किया जा रहा है के सम्बन्ध में सभी जिलाक्रीड़ाधिकारी स्वयं अनुश्रवण करेंगे एवं जिन जनपदों में अभी तक उक्त योजना के अन्तर्गत खिलाड़ियों का चयन नहीं किया गया है वह जनपद 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से खिलाड़ियों का चयन करा लें।

उक्त योजना के अन्तर्गत आगामी वित्तीय वर्ष में उदीयमान खिलाड़ियों का चयन माह अप्रैल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उक्त के साथ जनपदों में स्थापित छात्रावासों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करते हुए मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि जिन जनपदों में छात्रावासों में कोच नहीं है उनमें नए शासनादेश के अनुसार आउटसोर्स के माध्यम से कोचों की नियुक्ति की जाए जिस हेतु विज्ञप्ति जारी करा दी जाए साथ ही हास्टल वार्डन की भी व्यवस्था करा दी जाए एवं विभिन्न जनपदों में कराटे, ताईक्वांडो, जूडो, बाक्सिंग आदि में खिलाड़ियों की उपलब्धता न होने के कारण उक्त जनपदों में दूसरे खेलों को प्रोत्साहन देने के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देश दिए गए।

 

युवा कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सवंर्द्धन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित किए गए ओपन जिम के सम्बन्ध में समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए कि सभी जनपद स्थापित किए गए ओपन जिम कि जियो टैंगिग 15 अक्टूबर तक पूर्ण करा दें एवं उक्त जिन से लाभान्वित हो रहे युवाओं का सॉर्ट विडीयो उपलब्ध कराया जाए। जिन जनपदों द्वारा अतिथि तक जिन ग्राम पंचायतों में ओपन जिम की स्थापना नहीं की गई है सम्बन्धित जनपद माह अक्टूबर तक अपने-अपने जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में उक्त जिम की स्थापना करना सुनिश्चित करें उक्त कार्य में यदि किसी भी अधिकारी द्वारा शिथिलता दिखाई जाती है तो तत्काल सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उक्त योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सभी जिला युवा कल्याण अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए प्राप्त सुझाव पर भविष्य में विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। उक्त के साथ ही प्रान्तीय रक्षक दल कल्याण कोष नियमावली के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए सभी जिला युवा कल्याण अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि अपने-अपने जनपद में प्रान्तीय रक्षक दल स्वयं सेवकों के पंजीकरण, विभागीय बजट से तैनात, गैर विभागीय बजट से तैनात, मृतक आश्रित के सम्बन्ध में यथास्थिति से निदेशालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें एवं साथ ही माह अक्टूबर से नियमावली के अनुसार सभी पीआरडी स्वयंसेवकों के मानदेय से एक दिन के मानदेय की कटौती कर कल्याण कोष में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...