Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड राज्य मंत्री पंचायतीराज भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल आज बुधवार को एक...

राज्य मंत्री पंचायतीराज भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल आज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पंहुच पत्रकारों से हुए रु-ब-रू

माननीय राज्य मंत्री पंचायतीराज भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल आज बुधवार को देहरादून पंहुचें। मा0 राज्यमंत्री की अध्यक्षता में जनपद के एक स्थानीय होटल में राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायतों को डिजिटीलाईजेशन कार्यों एवं ग्रामीण क्षेत्रों हेतु संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक हुई। माननीय मंत्री ने ग्राम पंचायतों के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

माननीय राज्य मंत्री पंचायतीराज भारत सरकार ने कहा कि माननीय प्रधामंत्री जी का संकल्प है कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांव को विकसित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास हेतु बनाई गई योजनाओं को समय पर क्रियान्वयन करना आवश्यक है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज योजना के तहत नव निर्वाचित प्रधानगणों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पंचायतराज विभाग से प्रशिक्षण देने का प्रावधान इस योजना में किया गया है, ताकि गांव के विकास के लिए बनाई जा रही योजनाओं का सुनियोजित रूप क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने एवं ग्राम पंचायतों के स्वर्णिम विकास के लिए कई जनकल्याणकरी योजनाओं के साथ ही पंचायत भवनों के निर्माण का भी प्रावधान किया है, जिस हेतु 20 लाख रू0 की धनराशि ग्राम पंचायत को भवन निर्माण के लिए दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना में उत्तराखण्ड प्रदेश में अच्छा कार्य हुआ है तथा इसके अन्तर्गत सर्वे ऑफ इण्डिया द्वारा राजस्व विभाग के साथ मिलकर स्वामित्व कार्ड बनाए जा रहे है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों एवं किसानों के लिए अपने आप में बहुत बड़ी कल्याणकारी योजना है। स्वामित्व योजना से गरीबों को आच्छादित किया जा रहा है तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में उन्हे 25 हजार रू0 तक का ब्याजमुक्त ऋृण की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना आत्मसात् हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता से 15 वें वित्त में 236 हजार करोड़ बजट का प्राविधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि देश की लगभग 02 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से डिजिटल रूप में भुगतान किया गया है, जो कि ग्राम पंचायतों के विकास के लिए एक क्रान्तिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि आत्मर्निभर भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु गावं का विकास होना आवश्यक है। लगभग 2 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों ने डिजिटीलाईजेशन का फायदा उठाकर अपने जीपीडीपी (ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान) आनलाईन अपलोड किये गये हैं। इसी तरह ब्लॉक एवं जिला स्तर पर भी बीपीडीपी, डीपीडीपी प्लान अपलोड किये गए है। यह सही मायनों में डिजीटल भारत की ओर ले जाने के लिए बेहतर कदम मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उठाये गए है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य देवभूमि है यहां चारधाम यात्रा पर भारी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। साथ ही यहंा पर्यटन की भी अपार संभावनाएं है, राज्य में पर्यटन को बढावा देने के लिए सुझाव दिए गए है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...