एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं के शासनादेश अब तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक हर हाल में जारी किया जाए।
मुख्यमंत्री ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए छात्रावास खोलने और रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर व सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में विकसित करने की बात कही।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे।







