Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड धस्माना का भाजपा सरकार पर जबरदस्त प्रहार, कानून व्यवस्था, निकाय चुनाव व...

धस्माना का भाजपा सरकार पर जबरदस्त प्रहार, कानून व्यवस्था, निकाय चुनाव व सिलक्यारा सुरंग पर सरकार से किए तीखे सवाल

  • 9 दिन बाद भी सबसे बड़ी डकैती की जिम्मेदारी क्यों नहीं कि फिक्स
  • क्या निकाय चुनाव से डर गई सरकार
  • सिलक्यारा समेत राज्य भर में खोदी जा रही सुरंगों का कयुनि नही किया गया सेफ्टी ऑडिट

-सूर्यकांत धस्माना

 

उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जम कर हमला बोला। उन्होंने तीन ज्वलंत विषयों पर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की धामी सरकार बताए कि राज्य गठन की 23 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देश की सर्वोच्च संविधानिक पद पर विराजमान महामहिम राष्ट्रपति की उपस्थिति में घटित सबसे बड़ी डकैती क्या महामहिम की सुरक्षा में चूक का मामला नहीं है और वो भी तब जब उसी शाम देश के केंद्रीय गृह मंत्री जो स्वयं सबसे ज्यादा हाई रिस्क सुरक्षा श्रेणी के हैं देहरादून पधार रहे थे उनकी सुरक्षा में छेद नहीं है क्योंकि इन दोनों महानुभावों के उपस्थिति वाले स्थान की स्थानीय सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के साथ साथ देश की खुफिया एजेंसियां भी सुरक्षा के इंतजामात की जिम्मेदार होती हैं और ऐसे में शहर के बीचों बीच पुलिस मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर इतनी बड़ी आपराधिक घटना घटित हो जाए तो क्या यह राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर कलंक नहीं है।

धस्माना ने कहा कि सामान्यतः अपराध घटित होते रहते हैं और उनका पुलिस खुलासा भी करती है किंतु यह असामान्य घटना है और 9 दिन बीत जाने पर भी अभी तक इसके लिए किसी की जिम्मेदारी फिक्स न किया जाना सरकार की अकर्मण्यता दर्शाता है। इस घटना पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का राजनीतिकरण न करने के बयान पर सख्त नाराज़गी प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस के अधिकारियों को मर्यादा में रहना चाहिए व राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए ना कि राजनैतिक दलों को नसीहत देने का काम करना चाहिए।

 

राज्य में नगर निकाय चुनाव टालने की नगर विकास मंत्री की घोषणा का जिक्र करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि राज्य की सरकार ने जिस प्रकार से स्मार्ट सिटी के नाम पर सिकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला किया और राज्य भर के शहरी क्षेत्रों में विकास की उपेक्षा की उससे सरकार जनता की नाराजगी के डर से निकाय चुनाव टाल रही है। उन्होंने कहा कि पहले समय पर चुनाव कराने का दम भरने वाली सरकार अब स्वयं ही चुनाव टालने के बहाने बना कर निकायों में प्रशाशक तैनात करने की घोषणा कर रही है।

 

उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग में सिलक्यारा सुरंग आपदा के बारे में श्री धस्माना ने धामी सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की परियोजना के तहत राष्ट्रीय राज मार्ग पर सुरंग बन रही है लेकिन आपदा घटित होने के तत्काल बाद आपदा प्रबंधन का काम अपने हाथों में लेने की बजाय पांच दिनों का समय बर्बाद कर दिया गया और अब 120 घण्टे बाद जब रेस्क्यू का काम केंद्रीय एजेंसियों की देख रेख में हो रहा है तब फंसे हुए श्रमिकों के बारे में उनके परिजनों साथी श्रमिकों व राज्य भर के लोगों के मन में उनकी कुशलसेम के बारे में चिंता बढ़ रही है। श्री धस्माना ने कहा कि सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि साढ़े चार किलोमीटर की सुरंग निर्माण में एक भी सुरक्षा एग्जिट की व्यवस्था व आपदा आने की स्थिति में उससे निबटने के कोई प्रबंध व यंत्र मौके पर नहीं थे।

 

धस्माना ने कहा कि सरकार ने 2019 में चमोली के रैणी में धौली गंगा में निर्माणाधीन सुरंग हादसे से भी सबक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि राज्य भर में निर्माणाधीन सभी छोटी बड़ी सुरंगों का डीपीआर के साथ ही सेफ्टी ऑडिट होना चाहिए और जब हम ऋषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक रेलवे की दर्जनों सुरंगें बना रहे हैं साथ ही आल वेदर रोड में भी अनेक सुरंगों का निर्माण हो रहा है व राज्य में निर्माणाधीन पन बिजली परियोजनाओं में भी टनल बनाई जा रही हैं ऐसे में राज्य में सुरंगों में सम्भावित आपदाओं के मद्देनजर विशेषज्ञ इंतज़ाम होने चाहिएं जो नहीं हैं।  धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार के पास इन गंभीर मुद्दों का कोई जवाब नहीं है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...