Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड बीरपुर कैंट में "बैटल ऑफ माइंड्स" क्विज प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल

बीरपुर कैंट में “बैटल ऑफ माइंड्स” क्विज प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल

ऐतिहासिक कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ के सम्मान में, भारतीय सेना 22 नवंबर, 2023 को बीरपुर, देहरादून में “बैटल ऑफ माइंड” क्विज़ प्रतियोगिता के एक क्वार्टर फाइनल का आयोजन करने जा रही है। “बैटल ऑफ माइंड” क्विज़ प्रतियोगिता एक विशाल इंटर स्कूल क्विज़ है और इस प्रतियोगिता में कुल 32441 स्कूलों ने ऑनलाइन टेस्ट में भाग लिया था और केवल 216 टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए सफल हुईं। 22 नवंबर 2023 को बीरपुर, देहरादून में 17 टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल राउंड के लिए मंच तैयार हो गया है जिसमें सफल हुईं टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

 

इस समय राष्ट्र कारगिल युद्ध के बलिदान और विजय को याद करने के लिए एकजुट है तब यह प्रतियोगिता छात्रों को राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण भूमिका की गहन समझ प्रदान करने और प्रतिभागियों के मन में कारगिल युद्ध के बलिदानियों की वीर गाथा को गौरवान्वित करने के लिए मददगार साबित हुईं है। प्रतियोगिता द्वारा छात्रों को भारतीय सेना के समृद्ध इतिहास और योगदान के बारे में जानने के लिए एक मंच भी प्राप्त हो रहा है।

“बैटल ऑफ़ माइंड” क्विज़ छात्रों को बौद्धिक रूप से ऐसा प्रेरक वातावरण दे रहा है जो न केवल उन्हे अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है बल्कि राष्ट्र को आकार देने वाले रणनीतिक प्रयासों में मूल्यवान अंतर्दृष्टि भी प्राप्त कराता है। भारत के विभिन्न कोनों से आए प्रतिभागियों के साथ यह प्रतियोगिता सशस्त्र बलों के लिए एकता और राष्ट्रीयता की भावना दर्शाती है।

भारतीय सेना ने इस आयोजन के लिए कारगिल युद्ध के नायकों, वीर नारी, खिलाड़ियों और शिक्षा प्रेमियों को आमंत्रित किया है और जनता को भी सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और अटूट प्रतिबद्धता का पर्व मनाने के लिए बीरपुर, देहरादून में इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

यह कार्यक्रम कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय सेना द्वारा आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य छात्रों को कारगिल युद्ध के नायकों का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र बलों के योगदान को सीखने और अभिनंदन करने के लिए एक उत्तम मंच प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...