Thursday, October 1, 2026
Home उत्तराखंड पीएमओ का ग्राउंड जीरो पर होना बताता है, एक एक श्रमिक के...

पीएमओ का ग्राउंड जीरो पर होना बताता है, एक एक श्रमिक के जान की देश के लिए अहमियत

  • श्रमिक भी सुरक्षित आएंगे और 2.5 लाख करोड़ का निवेश भी : भट्ट
  • सभी आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं, कांग्रेस इन कोशिशों के खिलाफ : भट्ट

 

भाजपा ने पीएम प्रमुख सचिव समेत तमाम जिम्मेदार लोगों का ग्राउंड जीरो पर लगातार जाना बताता है कि देश के लिए एक-एक श्रमिक के जान की क्या अहमियत है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेसी बयानबाजियों को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि सभी श्रमिक टनल से सुरक्षित बाहर आएंगे भी और राज्य में 2.5 लाख करोड़ का निवेश भी आएगा । साथ ही कटाक्ष किया कि सभी आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं और कांग्रेस इन कोशिशों के खिलाफ लड़ रही है।

 

पीएमओ प्रमुख सचिव पी के मिश्रा के सिलक्यारा पहुंचकर आपदा प्रबंधन कार्यों का जायजा लेने पर मीडिया के सवालों का जवाब देते श्री भट्ट ने इसे पीएम मोदी की श्रमिकों को लेकर चिंता बताया । उन्होंने कहा, पूरा देश टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के प्रार्थना कर रहा है । पीएम मोदी पल पल की जानकारी ले रहे हैं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वी के सिंह वहां पहुंचे और मुख्यमंत्री धामी लगातार वहां डेरा लगाए हैं । लेकिन अफसोस कांग्रेस रेस्क्यू अभियान और सीएम के वहां कैंप करने पर गैरजिम्मेदाराना व नकारात्मक बयानबाजी कर रही है । उन्होंने कहा, सीएम धामी प्रदेश की जनता के अधिकृत प्रतिनिधि के नाते वहां सामने से अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं और कांग्रेस आपदा की आड़ में अपना राजनैतिक मंसूबा पूरा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों की टीम वहां फंसे 41 जिंदगियों को बचाने में लगी हैं ।

 

मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर रहकर बचाव टीम, श्रमिकों और उनके स्वजनों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को यह सब आपदा में अवसर ढूंढना लगता है । उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस का यही मानक माने तो क्या उनके नेता भी वहां फोटो सेशन करने गए थे । विशेषज्ञों की सलाह पर आपदा प्रबंधन टीम की कोशिशों का परिणाम है कि सभी श्रमिक सुरंग में सुरक्षित है, उनसे कम्युनिकेशन हो रहा है और उनकी जरूरत की हर जरूरी चीज उन्हें मुहैया करायी जा रही है । रेस्क्यू टीम अपनी कोशिशों के अनुशार मजदूरों के बाहर निकलने की अनुमानित जानकारी साझा करती है लेकिन तकनीकी बाधा के कारण ऐसा संभव नहीं हो रहा है । लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे और बचाव की इस गंभीर कोशिशों के असफल होने पर तंज कसना व व्यंग करना, कांग्रेसी नकारात्मक सोच को उजागर करता है ।

 

कैंप कार्यालय से सीएम के निवेश पर दिए बयान पर सवाल खड़ा करने को श्री भट्ट ने कांग्रेस की विकास विरोधी सोच बताया है । उन्होंने कहा, जिस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर इन 9 वर्षों में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यहां तैयार किया गया है, जितनी विस्तृत तैयारी व वृहद विजन सरकार की है, जिस गंभीरता से मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रयास किए जा रहे हैं वो स्पष्ट बताता है कि उत्तराखंड में समिट के माध्यम से 2.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आना तय है । उन्होंने तंज किया कि यह सब कांग्रेस नेताओं की समझ से परे है क्योंकि इन्होंने सत्ता में रहते कभी प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर प्रयास नही किया । इतना ही नहीं, अटल सरकार द्वारा दिए विशेष औधौगिक पैकेज को यूपीए सरकार ने वापिस ले लिया था । उन्होंने कटाक्ष किया कि जो निवेश की संभावनाओं पर व्यंग कर रहे हैं, वही करन माहरा 2010 में बतौर विधायक पैकेज वापिसी पर सदन में चुप्पी साधे बैठे रहे ।

 

भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नही चाहती राज्य का विकास हो, यही वजह है कि वह इन्वेस्टर समिट के असफल होने की लगातार कामना कर रही है । इसी तरह टनल में फंसी जिंदगियों को बचाने की कोशिशों पर सवाल खड़ा करने की उनकी राजनीति को भी जनता देख और समझ रही है और समय आने पर उन्हें अवश्य सबक सिखाएगी।

RELATED ARTICLES

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

दस दिवसीय प्रशिक्षण में 21 बंदियों ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर   पौड़ी- जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...

सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में...

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश   देहरादून। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी...

“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत   हल्द्वानी : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी...

प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत

250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदा जायेगा मंडुवा कहा, विगत वर्ष 11,153 किसानों से खरीदा गया 53,860.652 कुंतल मंडुवा देहरादून:...

फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल: ग्रामसभा मल्ला निगलाट, पट्टी पाडली तहसील श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल के समस्त निवासियों ने दिनांक 29.09.2026 को आयुक्त, कुमाऊं मण्डल दीपक रावत को...